छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य कर्मचारियों की चार प्रमुख मांगों को लेकर अगस्त क्रांति के तहत चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया था। इस आंदोलन को “झन कर इनकार, हमर सुनव सरकार” और “अब नई सहिबो, मोदी के गारंटी ले के रहिबो” का नाम दिया गया है।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, और जिला संयोजक उमेश मुदलियार ने जानकारी दी कि आंदोलन के पहले चरण में 6 अगस्त को नया रायपुर में इंद्रावती भवन से मंत्रालय तक ऐतिहासिक प्रदर्शन और मशाल रैली का आयोजन किया गया था। अब दूसरे चरण के तहत 20 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को मांगपत्र सौंपा जा रहा है।
राजधानी रायपुर में शनिवार को रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायकों राजेश मूणत, पूरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू को ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन ने चार चरणों में आंदोलन की योजना बनाई है। राज्य को पांच जोनों में बांटकर संभाग प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। तीसरे चरण में 11 सितंबर को जिलों, ब्लॉकों और तहसीलों में मशाल रैली का आयोजन होगा। चौथे चरण में 27 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया, तो फेडरेशन से जुड़े लाखों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।
फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार, प्रदेश के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से केंद्र के समान महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत दिए जाने, जुलाई 2019 से देय महंगाई भत्तों के एरियर्स का समायोजन जीपीएफ खाते में किए जाने, चार स्तरीय वेतनमान, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता और अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन दिए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर तिवारी, उमेश मुदलियार, पंकज पाण्डेय, दिलीप झा, नरेश वाढ़ेर, रामू तांडी, फारूक कादरी, पीताम्बर पटेल, मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, सुनील नायक, पवन सिँह, मो. फिरोज, नारायण बाग, मनोज सोना, और ललित यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...