Google Analytics Meta Pixel जिला मुख्यालय में ही रोका छेका अभियान का बुरा हाल - Ekhabri.com

जिला मुख्यालय में ही रोका छेका अभियान का बुरा हाल

सड़कों पर जगह-जगह मवेशियों का जमावड़ा बढ़ रहे सड़क हादसे

 

गरियाबंद । जिला मुख्यालय गरियाबंद में ही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान रोका छेका का बुरा हाल है। नगर के सड़कों पर जगह-जगह मवेशियों के जमावड़ा से हादसे भी बढ़ रहे हैं। गरियाबंद जिला मुख्यालय में ही शासन का रोका छेका अभियान बुरी तरह से फेल होता हुआ नजर आ रहा है।
विदित हो की जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचने के लिये चार प्रमुख मार्ग रायपुर रोड, देवभोग रोड, छुरा रोड और नगरी रोड है। गरियाबंद पहुंचने के लिए इन दिनों लोगों का सबसे पहले सामना मुख्य मार्ग पर बैठे मवेशियों से होता है। नगर के दर्जनों स्थानों पर मवेशियों के बैठे रहने से यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। कार्यालयीन तथा स्कूल समय यानी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा संध्या 4 बजे से 5 बजे तक तो मुख्य मार्ग का बेहद बुरा हाल होता है। इस मार्ग से ही जिले के बड़े जिम्मेदार अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं तथा उन्हें भी सड़क पर बैठे मवेशियों की वजह से परेशान होना पड़ता है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन आज तक इस समस्या का हल नहीं निकाल पाया है। वहीं रात के अंधेरे में दो पहिया चालक साईकिल चालक मवेशियों से टकराकर घायल भी हो रहे हैं। पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके सहित पार्षदों ने जिले के दौरे पर आये प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को मवेशियों से होने वाली समस्याओं से अवगत कराते कहा था कि नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों एवं मुख्य मार्गों में घुमंतू पशुओं का जमावड़ा होने से राहगीरों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में काऊ केचर के माध्यम से नगर के समीप स्थित गौशाला में स्थानांतरित करने 6 लाख 50 रुपये का मांग पत्र जिला के प्रभारी मंत्री को सौंपा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...