Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख रूपए की सामग्री का किया वितरण
ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति
पुस्तक का किया गया विमोचन

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।  कार्यक्रम में जिला पंचायत विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 20 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत के 2 विकास कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अंतर्गत 40 लाख 40 हजार रूपए की लागत के 2 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव अंतर्गत 6 करोड़ 86 लाख 84 हजार रूपए की लागत के 16 विकास कार्य तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 27 करोड़ 28 लाख 2 हजार रूपए की लागत के 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 25 लाख 86 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों, कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 61 लाख 27 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 76 लाख 64 हजार रूपए की लागत के 5 विकास कार्य एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हजार रूपए की लागत के 1 विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मछली पालन विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को 32 हजार रूपए के आईस बाक्स व मछली जाल, कृषि विभाग के 6 हितग्राहियों को 63 हजार 933 रूपए की लागत के बैटरी स्प्रेयर, पावर स्प्रेयर, विद्युत पंप तथा डीजल पंप वितरण किया। इसी तरह श्रम विभाग अंतर्गत मिनीमाता महतारी जतन योजना से लाभान्वित 312 हितग्राहियों को 62 लाख 40 हजार रूपए, नोनी सशक्तिकरण योजना से लाभान्वित 160 हितग्राहियों को 32 लाख रूपए, सियान सहायता योजना से लाभान्वित 44 हितग्राहियों को 8 लाख 80 हजार रूपए, श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से लाभान्वित 10 हितग्राहियों को 10 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री नोनी, बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से लाभान्वित 1 हितग्राही को 1 लाख रूपए का चेक वितरण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत स्वसहायता समूह को 1 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *