Google Analytics Meta Pixel स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान: मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में हुए शामिल,  93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों , का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का किया वितरण,  ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित संग्रहालय एवं क्षेत्रीय राजपूत समाज के भवन निर्माण हेतु 40 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा ,  शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह के नाम पर करने की घोषणा , रूसे केनाल से डुमरडीहकला बांध तक जोडऩे के लिए ज्वाईंट सर्वे की स्वीकृति , खाद गोदाम के निर्माण तथा यादव समाज के भवन निर्माण के लिए
10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा 

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल हुए। किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और उनके जन्मभूमि में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है। आज हम अपने पुरखों के अविस्मरणीय योगदान को याद कर रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह भू-दान आंदोलन के दौरान मध्यप्रदेश, सीपी बरार में निरंतर पदयात्रा करते रहे। उन्हें भू-दान आंदोलन का प्रथम शहीद घोषित किया गया। हमारे पुरखों का सपना था कि मजदूरों और किसानों की माली हालत में सुधार हो, उनके नेतृत्व में बीएनसी मिल, बुनकर आंदोलन हुए, जिससे परिवर्तन की दिशा में आगे कदम बढ़े। डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए बिगुल फूंका और सन 2000 में नए छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। सरकार किसान, मजदूर और सभी की खुशहाली के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित संग्रहालय एवं क्षेत्रीय राजपूत समाज के भवन निर्माण हेतु 40 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा की।
उन्होंने शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह के नाम कर करने की घोषणा की। रूसे केनाल से डुमरडीहकला बांध तक जोडऩे के लिए ज्वाईंट सर्वे की स्वीकृति प्रदान की तथा ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में स्टाप डेम निर्माण हेतु सर्वे की स्वीकृति प्रदान की तथा सर्वे के बाद एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद गोदाम के निर्माण तथा यादव समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के 9 हजार करोड़ रूपए की कर्ज माफी की गई है। इसके साथ ही सिंचाई कर एवं समूह की महिलाओं के कर्ज की माफी की गई है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अपना वादा निभाते हुए, सरकार ने 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के विश्वास को टूटने नहीं देंगे और विपरीत परिस्थिति में भी किसानों के साथ खड़े होंगे। अन्नदाता संपन्न एवं खुशहाल रहें इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे किसान जो गांव छोड़कर शहर चले गए थे। वे वापस गांव की ओर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगार भत्ता योजना अंतर्गत युवाओं को 112 करोड़ रूपए, वन संसाधन अधिकारी के तहत पट्टा निरंतर दिए जा रहे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, महिला स्वसहायता समूह एवं किसानों के खाते में 500 करोड़ रूपए गए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। वहीं अंग्रेजी माध्यम में महाविद्यालय प्रारंभ करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है। अब देश-विदेश में हमारी कला एवं संस्कृति की चर्चा होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *