Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बोले, दीदी के गोठ से मिल रही सफलता की नई प्रेरणा - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बोले, दीदी के गोठ से मिल रही सफलता की नई प्रेरणा

रायपुर, 9 जुलाई 2026। ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणा और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच बनकर उभरा है। इस रेडियो आधारित पहल के माध्यम से महिलाओं को आजीविका, नवाचार, स्वरोजगार और सफलता की वास्तविक कहानियों से जुड़ी रोचक और प्रेरक जानकारियां मिल रही हैं।

Read Also  पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले 3 ईनामी नक्सलियों सहित 35 ने किया आत्मसमर्पण...कई बड़ी वारदातों में थे शामिल...!!


 

राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दीदी के गोठ’ वार्षिकोत्सव-2026 एवं संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एक सफल महिला की कहानी हजारों अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है और यही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘दीदी के गोठ’ कॉफी टेबल बुक, ‘बिहान वाणी’ त्रैमासिक पत्रिका और ‘मोर गांव मोर पानी’ पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही सफलता की कहानी साझा करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और 12 एपिसोड पर आधारित प्रदर्शनी एवं फोटो गैलरी का अवलोकन कर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया।

 

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले की लखपति दीदी विद्या निषाद ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए बताया कि कोरोना काल में पति के निधन के बाद उन्होंने बिहान समूह से प्रशिक्षण लेकर कपड़े और फैंसी स्टोर का व्यवसाय शुरू किया। आज वे प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘दीदी के गोठ’ का प्रसारण 31 अगस्त 2025 से प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को किया जा रहा है और अब तक 12 एपिसोड के माध्यम से प्रदेश की हजारों महिलाओं तक प्रेरक कहानियां पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज ड्रोन दीदी, कृषि सखी, पशु सखी, राजमिस्त्री और ऑर्गेनिक खेती जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

Read Also  गांव-गांव में गूंजा सुशासन तिहार, समाधान पेटी बनी उम्मीद की किरण

 

सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों घरों का निर्माण महिलाओं की भागीदारी से पूरा किया जा रहा है।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ‘दीदी के गोठ’ महिलाओं के लिए ज्ञान, नवाचार और रोजगार का प्रभावी मंच बन गया है। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत 25 जिलों की 38 महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ी हैं, जो अपनी स्थानीय बोली में सफलता और नवाचार की कहानियां साझा कर रही हैं।

 

‘दीदी के गोठ’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का जनआंदोलन बन चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *