रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह रायपुर प्रवास में हैं। आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत किया। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनका स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रामजी के ननिहाल आने पर उनका स्वागत है लिखा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है। साथ ही विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें। जय सिया राम










