Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने किया बायोगैस से संचालित विद्युत उत्पादन केन्द्र का अवलोकन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने किया बायोगैस से संचालित विद्युत उत्पादन केन्द्र का अवलोकन

पूरे प्रदेश में स्थापित करने के दिए निर्देश, शहर में शुरू हुआ कचरा संग्रहण के लिए क्यूआर कोड तकनीक का उपयोग, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ, वेस्ट कम्पोस्ट मशीन का किया अवलोकन

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगा घाट में बायोगैस से संचालित किए जाने वाले विद्युत उत्पादन केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत उत्पादन केन्द्र की स्थापना के लिए उपयोग किए गए तकनीक के संबंध में भी विस्ता से जानकारी ली। भाभा आण्विक अनुसंधान केन्द्र मुंबई द्वारा तैयार किए जा रहे विद्युत उत्पादन केन्द्र में प्रतिदिन लगभग 500 किलो गोबर की आवश्यकता होती है, जिससे लगभग 10 किलोवाट विद्युत का उत्पादन किया जा सकता है। इससे 40 घरों को रोशन करने योग्य विद्युत का उत्पादन होगा। विद्युत उत्पादन के लिए उपयोग किए गए गोबर का उपयोग पुनः खाद के तौर पर किया जा सकेगा। इसकी क्षमता बढ़ाकर अतिरिक्त बिजली को ग्रिड सिस्टम के माध्यम से विद्युत कंपनी को बेचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर नगर निगम द्वारा स्थापित इस विद्युत संयंत्र की प्रशंसा करते हुए प्रदेश के अन्य स्थानों में भी विद्युत उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की मंशा व्यक्त की। शहर में कचरा संग्रहण के लिए अब क्यू आर कोड तकनीक का उपयोग किया जाएगा। बुधवार 25 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहर के 6 वार्डों में इसकी शुरुआत की। इस तकनीक में कचरा संग्रहण के कार्य की बेहतर निगरानी हो सकेगी। इसके साथ ही शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता और समय में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए शहर की स्वच्छता की दिशा में उठाया गया एक अच्छा कदम बताया। मुख्यमंत्री ने यहां गीले कचरे के निपटान के लिए स्थापित वेस्ट कंपोस्ट मशीन का अवलोकन भी किया। इस मशीन के माध्यम से 15 दिन के भीतर गीले कचरे को जैविक खाद में बदला जा सकता है। 1 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई इस मशीन में प्रतिदिन 2 हजार से 3 हजार किलो गीला कचरा डाला जा सकता है। अभी जगदलपुर में प्रतिदिन लगभग 24 हजार किलो गीला कचरा निकल रहा है। इस कचरे से प्रतिदिन 7200 किलो खाद का निर्माण किया जा सकता है। इससे गीले कचरे के निपटान में सहायता मिलने के साथ ही एसआरएलएम सेंटर में कार्य कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...