Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे और थरूर में टक्कर तय - Ekhabri.com

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे और थरूर में टक्कर तय

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन के साथ ही अगले अध्यक्ष पद के चेहरे को लेकर असमंजस का पटाक्षेप हो गया। अशोक गहलोत के रेस से हटने के बाद अध्यक्ष पद की दौड़ में शााामिलल कई नेताओं को पीछे छोड़ते हुए 80 वर्ष के खड़गे ने अपनी निष्ठा और लंबे राजनीतिक अनुभवों के सहारे कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए गांधी परिवार का भरोसा जीत लिया।अब चुनावी मुकाबले में खड़गे की टक्कर असंतुष्ट खेमे के मुखर और तेज तर्रार नेता 66 वर्षीय शशि थरूर से होगी।

 

खड़गे की उम्मीदवारी आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के लिए राहतभरी दिखी क्योंकि पार्टी के असंतुष्ट समूह-23 के तमाम नेता न केवल उनके प्रस्तावक बने बल्कि पर्चा दाखिल करने के दौरान मौजूद रहकर लंबे अर्से बाद पार्टी में असंतोष का दौर थमने की पहली उम्मीद भी जगाई। इससे थरूर को असंतुष्ट खेमे के बदले रुख से झटका लगेगा। इस खेमे के नेताओं ने खड़गे का सीधे समर्थन किया है और थरूर को केवल शुभकामना दी है। खड़गे और थरूर के बीच चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने के बाद यह भी तय हो गया है कि 24 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति के हाथों में जाएगा।

 

1998 में सीताराम केसरी को हटाए जाने के बाद सोनिया गांधी दिसंबर 2016 तक लगातार अध्यक्ष रहीं और फिर राहुल गांधी ने कमान संभाली। लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया और तब से सोनिया अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाल रही हैं। अगर खड़गे अध्यक्ष चुने जाते हैं तो 26 साल बाद कांग्रेस की कमान किसी दक्षिण्ा भारतीय नेता के हाथों में होगी। इससे पहले दक्षिण भारतीय पीवी नरिसंह राव 1992 से 1996 तक कांग्रेस अध्यक्ष रहे थे।

 

खड़गे के नामांकन में दिखी कांग्रेसी एकजुटता : नामांकन के लिए खड़गे दोपहर करीब 1:45 बजे कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचे तो वहां पार्टी के तमाम नेता प्रस्तावक के रूप में उनका समर्थन करने के लिए मौजूद थे। इसमें खड़गे के पक्ष में अध्यक्ष पद की दौड़ से हटने वाले दिग्विजय सिह और राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत के साथ एके एंटनी, अंबिका सोनी, कुमारी सैलजा, पवन बंसल, मुकुल वासनिक जैसे चेहरे शामिल थे। इससे भी ज्यादा अहम यह था कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिह हुड्डा, आनंद शर्मा मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण के रूप में पूरा असंतुष्ट खेमा भी खड़गे का समर्थन करने के लिए मौजूद था।

थरूर और त्रिपाठी ने भी भरा नामांकन : खड़गे से पूर्व थरूर ने दोपहर करीब 12:30 बजे अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। खड़गे की उम्मीदवारी को पार्टी प्रतिष्ठान का समर्थन होने की बात कह साफ कर दिया कि यह निरंतरता को जारी रखने के लिए है। उन्होंने कहा कि खड़गे कांग्रेस के भीष्म पितामह हैं और उनका कोई निजी विरोध नहीं मगर देश और पार्टी की मौजूदा चुनौतियों के लिए कांग्रेस में कई बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस देश में बदलाव लाने वाली पार्टी बने इस मकसद से वे सभी 9,000 से अधिक डेलीगेट के सामने अपना एजेंडा रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी मुकाबले से हटने का सवाल नहीं है। थरूर के बाद तीसरे प्रत्याशी के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...