रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, इस दौरान सेंट पॉल स्कूल परिसर के समीप निर्माणाधीन विवादित भवन पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई सुबह से शुरू हुई, जिसमें जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से निर्माणाधीन ढांचे को हटाया गया। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर अधिकारी मौजूद आपको बता दें कि मौके पर अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), नगर निगम, राजस्व विभाग तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए परिसर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया तथा आवागमन को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया गया।
कई महीने से चल रहा विवाद सेंट पॉल स्कूल परिसर में बन रहे इस भवन को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय स्तर पर यह आरोप लगाए जा रहे थे कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की थी। विवाद के चलते यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था।
नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जिस भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, उसकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी। अधिकारियों का कहना है कि इसी आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन ढांचे को हटाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है तथा भूमि संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ देखने को मिली, लेकिन प्रशासन की ओर से पहले से किए गए सुरक्षा इंतजामों के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान किसी प्रकार का विरोध या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या सामने नहीं आई। प्रशासन ने कहा है कि नियमों के विपरीत किए गए किसी भी निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी तथा भूमि और भवन संबंधी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...