रायपुर, 5 जून 2025— छत्तीसगढ़ के खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य सरकार ने नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह अकादमी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी और युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाएगी।
13.47 एकड़ भूमि पर बनने वाली यह अकादमी नया रायपुर के सेक्टर-03, ग्राम परसदा में स्थापित होगी। राज्य शासन की ओर से नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को भूमि के प्रीमियम, भू-भाटक और जीएसटी सहित कुल 39.22 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए एक स्वर्णिम अवसर बताते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें प्रशिक्षण और अवसर देने की। यह अकादमी न केवल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की खेल क्षेत्र में एक नई पहचान भी बनाएगी।
एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से बनने वाली इस अकादमी में एसी युक्त इनडोर रेंज, आउटडोर रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, छात्रावास और आवासीय परिसर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। निर्माण कार्य को लेकर लीज अनुबंध की तारीख से एक वर्ष के भीतर निर्माण शुरू करना और तीन वर्षों में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
इस पहल से राज्य के विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में छिपी तीरंदाजी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...