श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर गायों के मुग्ध होने की कथा आपने सुनी होगी। उसी तर्ज पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआइ) में काम चल रहा है। यहां गायों को तनाव मुक्त रखने के लिए म्यूजिक थेरेपी दी जा रही है। इन गायों को प्रतिदिन आठ घंटे बांसुरी का संगीत (रिकार्डेड) सुनाया जाता है। बांसुरी की धुन बजते आंखें बंदकर सुनती हैं। इसके बाद मुग्ध होकर सामान्य से अधिक दूध देती हैं।
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों पर जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के आकलन एवं इसके निराकरण रणनीतियों के विकास के लिए राष्ट्रीय योजना ‘जलवायु समुत्थानशील कृषि पर राष्ट्रीय पहल” (नेशनल इनिशिएटिव इन क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर) यानी निकरा के क्रियान्वयन को फरवरी, 2011 में स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस स्टडी प्रोजेक्ट में आ रहे परिणाम से विज्ञानी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह न सिर्फ कृषि बल्कि दुधारू पशुओं के शारीरिक विकास उनके दुग्ध उत्पादन में वृद्धि व उनकी गुणवत्ता कायम रखने में भी प्रभावी होगा।
जलवायु परिवर्तन का दुधारू मवेशियों पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिसे देखते हुए एनडीआरआइ में वरिष्ठ विज्ञानी डा. आशुतोष ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह से चल रहे प्रयोग में मुख्य रूप से साहीवाल और थारपारकर नस्लों की 20 माह तक की 36 गायों पर अध्ययन किया जा रहा है। इसके तहत उनकी आहारचर्या, विकास, शरीर के तापमान से लेकर हार्मोन में बदलाव तक पर बारीकी से नजर रखने के साथ डाटा जुटाया जा रहा है। गोशाला में लगे स्पीकर के जरिये प्रतिदिन आठ घंटे तक बांसुरी का अत्यंत मधुर संगीत सुनाया जाता है। सभी गाय न केवल इन्हें पूरी तन्मयता से सुनती हैं, बल्कि तनाव मुक्त रहने से उनकी ग्रोथ व दुग्ध उत्पादन में शानदार नतीजे मिल रहे हैं। जल्द इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि इस शोध के आधार पर मवेशियों को बेहतर पोषण देने के साथ जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्याओं से बचाया जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...