जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के बोटापथरी इलाके में गुरुवार को सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ। हमले में दो जवान शहीद हो गए और 3 अन्य घायल हो गए। घायल जवानों में से एक की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। इससे इस हमले में मरने वालों की संख्या पांच हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग के बोटापाथरी इलाके के नागिन चौक में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के वाहन पर गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए एक जवान ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों के मद्देनजर, उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने गुरुवार को यूटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एकीकृत मुख्यालय बैठक (यूएचक्यू) की अध्यक्षता की।
यूएचक्यू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड का सर्वोच्च निकाय है, इसमें सेना, सीएपीएफ, स्थानीय पुलिस, केंद्रीय और यूटी की खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले के बाद एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बूटापाथरी सेक्टर में जघन्य आतंकी हमले पर सेना के शीर्ष अधिकारियों से बात की। आतंकियों को त्वरित और मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए। ऑपरेशन जारी है। हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “उत्तरी कश्मीर के बूटापाथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए हमले की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। इसके परिणामस्वरूप कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने लिखा, “मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल पूरी तरह और शीघ्र स्वस्थ हों।”
इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में यूपी के एक गैर-स्थानीय मजदूर पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया। मजदूर को मामूली चोट आई है। गुरुवार को सेना के वाहन पर हमला घाटी के आमतौर पर आतंकवाद मुक्त क्षेत्र से हुआ।
गुलमर्ग और बोटापाथरी जैसे इसके ऊपरी इलाकों में पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और यह स्थान प्रकृति प्रेमियों की पसंदीदा जगह है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...