Google Analytics Meta Pixel केंद्र सरकार पर कर्ज बढ़कर 128 लाख करोड़ रुपये के पार - Ekhabri.com

केंद्र सरकार पर कर्ज बढ़कर 128 लाख करोड़ रुपये के पार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर कुल कर्ज 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 2.15 प्रतिशत बढ़कर 128.41 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 125.71 लाख करोड़ रुपये की देनदारी थी। इस दौरान सरकार ने 75,300 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान किया। वित्त मंत्रालय की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल देनदारी में सार्वजनिक कर्ज की हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में बढ़कर 91.6 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 91.15त्न था। इस दौरान सरकार ने कुल 2.88 लाख करोड़ की ऋ ण प्रतिभूतियां जारी कीं। सितंबर तिमाही में 2.83 लाख करोड़ की ऋ ण प्रतिभूतियां जारी की गई थीं। इन प्रतिभूतियों में वाणिज्यिक बैंकों की हिस्सेदारी कम होकर 35.40 फीसदी रह गई, जबकि सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 37.82 फीसदी रहा था। दिसंबर तिमाही में जारी कुल ऋण प्रतिभूतियों में 25 प्रतिशत की परिवक्वता अवधि पांच साल से कम है।
आरबीआई की हिस्सेदारी घटी
बीमा कंपनियों और भविष्य निधि की हिस्सेदारी अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में क्रमश: 25.74 फीसदी एवं 4.33 फीसदी रही। म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 3.08 फीसदी और आरबीआई की 16.92 फीसदी रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर तिमाही में केंद्रीय बैंक की हिस्सेदारी में गिरावट आई है क्योंकि सितंबर तिमाही में हिस्सेदारी 16.98 फीसदी रही थी।
खुदरा महंगाई ने बढ़ाई मुश्किल
घरेलू मोर्चे पर तीसरी तिमाही में रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिभूतियों के अधिग्रहण की योजना बंद करने से बाजार दबाव में रहा। अतिरिक्त उधारी बढऩे की आशंका और महंगाई ने भी मुश्किलें बढ़ा दी।
सरकारी प्रतिभूतियों पर ज्यादा ब्याज
वित्त मंत्रालय ने कहा कि 10 साल की परिपक्वता अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियों पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा हुआ है। इस पर दिसंबर तिमाही में 6.45 फीसदी की दर से ब्याज मिला, जबकि सितंबर तिमाही में यह दर 6.22 फीसदी रही थी। आरबीआई के रेपो देर में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 4 फीसदी पर रखने के फैसले से 10 साल की परिपक्वता अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियों को समर्थन मिला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *