नई दिल्ली। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से सिनेमा जगत में जैसे हाहाकार ही मचा दिया था। उन्होंने फिल्म में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडित के नरसंहार की कहानी बयां की थी, इस पर खूब विवाद भी हुआ था। लेकिन अब वो बंगाल की बड़ी कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: दि बंगाल चैप्टर’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देख फैंस के बीच अच्छा खासा बज क्रिएट हो गया है। ‘द दिल्ली फाइल्स: दि बंगाल चैप्टर’ का टीजर काफी इंटेंस है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती अहम भूमिका में हैं। टीजर की शुरुआत भी उन्हीं से होती है। मिथुन को काफी बूढ़ा और परेशान दिखाया गया है। जैसे वो शायद दिल्ली में चल रहे घटनाक्रमों से आहत हैं। मिथुन भारतीय संविधान की प्रस्तावना को रिपीट करते हुए चले जा रहे हैं। आखिर में वो जिस जगह आकर रुकते हैं, वहां दीवार पर एक महिला की तस्वीर बनी हुई है, जिसने भारतीय तिरंगे को अपने सीने से लगाया हुआ है। बगल की दीवार पर एक पुरुष है जिसकी सोच को सोशल मीडिया की दुनिया में कैद दिखाया गया है। मिथुन का किरदार और बोलने का तरीका फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स इसे मच-अवेटेड फिल्म ऑफ द ईयर बता रहे हैं। फिल्म की कहानी 1946 में हुए द ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स पर बेस्ड बताई जा रही हैं, जिसने पूरे देश को शॉक में डाल दिया था। इस दंगे में लगभग 5000 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। वहीं सैंकड़ों लोग घायल बताए गए थे। कुछ दिनों पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने एक पोस्ट शेयर कर इस इंसीडेंट की डिटेल्स पर रोशनी डाली थी। विवेक ने न्यूजपेपर पकड़े एक तस्वीर शेयर की थी, जिसकी हेडलाइन थी- ‘5000 मारे गए, बहुत से लोग घायल।’ साथ ही कैप्शन में लिखा था- ”मुस्लिम लीग ने हिंदू इलाकों में पानी की पाइपें काट दीं और राशन की दुकानें जला दीं, ताकि जिन हिंदुओं को वे नहीं मार पाए, वे भूख और प्यास से मर जाएं”- डायरेक्ट एक्शन डे, कलकत्ता 1946।“’जेकेएलएफ ने कश्मीर में हिंदू परिवारों की पानी की सप्लाई काट दी… हिंदुओं के लिए बने सरकारी राशन को मुस्लिम महिलाओं ने चुरा लिया और नाले में फेंक दिया”, 1990 कश्मीर।” ये हेडलाइन्स बंगाल में हुए हिंदू नरसंहार का रेफरेंस देती है। #ददिल्लीफाइल्स।”’फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। देखना तो दिलचस्प होगा कि विवेक की ये फिल्म दर्शकों पर कितनी छाप छोड़ती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...