Google Analytics Meta Pixel 210 किलो वजन के साथ एक घंटे में 300 किमी तक उड़ान भरेगा ड्रोन - Ekhabri.com

210 किलो वजन के साथ एक घंटे में 300 किमी तक उड़ान भरेगा ड्रोन

काशीपुर। अभी तक आपने ड्रोन का इस्तेमाल विवाह समारोह में वीडियोग्राफी करने या कहीं निगरानी के लिए होता देखा होगा। अब गुरुग्राम का छात्र जतिन एक ऐसा मल्टीपर्पज ड्रोन तैयार कर रहा है जिसे हेल्थकेयर, डिजास्टर मैनेजमेंट और ट्रांसपोर्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। आईआईएम काशीपुर ने इसे अपने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप में शामिल कर जतिन को दो माह का प्रशिक्षण भी दिया है।
गुरुग्राम के गढ़ीहरसरो में रहने वाले जतिन शर्मा एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन की शिक्षा ले रहे हैं। वह इग्नू में आईआईसी मेंबर भी हैं। जतिन के पिता जितेंद्र कुमार शर्मा एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर हैं। पिता के साथ रहने के कारण जतिन ने हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट को काफी नजदीक से देखा। ऐसे में जतिन को एक ऐसा ड्रोन बनाने का आइडिया आया जो मल्टीपर्पज हो। कुछ समय पहले जतिन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मिया इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी रजिस्टर की और मिया नाम से ही एक स्टार्टअप शुरू किया। इसके बाद जतिन ने ड्रोन बनाना शुरू कर दिया। ड्रोन के लिए जतिन ने कुछ पाट्र्स चीन के ताईवान से भी मंगाए। जतिन ने बताया कि तैयार किया जा रहा ड्रोन 210 किलो तक वजन उठा सकता है, और 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डेढ़ से दो घंटे तक लगातार उड़ सकता है। इसे उड़ाने के लिए किसी तरह के रनवे की आवश्यकता नहीं होती। इसमें लगा जीपीएस सिस्टम खराब होने पर भी यह वापस लौट सकता है। तैयार किया जा रहा मल्टीपर्पज ड्रोन पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बेहद कारगर हो सकता है। पहाड़ों में यह ड्रोन 32,800 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है और आधे घंटे के भीतर 50 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसके लिए जनित ने ड्रोन के इंजन में तकनीकी रूप से कई बदलाव किए हैं। ड्रोन तैयार करने में 25 से 30 लाख तक की लागत आ रही है। ड्रोन उड़ाने की कई प्रतियोगिताओं में भी यह छात्र प्रतिभाग कर चुका है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी में रूचि होने के कारण जतिन ने इससे पहले भी कई ड्रोन तैयार किए हैं। जतिन ने बताया कि पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्रों में कई जगह अस्पताल की सुविधा नहीं है और लोगों को समय से डॉक्टर और दवा उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। मरीजों के लिए इसे एंबुलेंस का विकल्प बनाया जा सकता है। यह एक पोर्टेबल हॉस्पिटल की तरह काम करेगा। इसकी मदद से मरीज तक दवा भी पहुंचाई जा सकती है। किसानों की फल, सब्जी का भी इससे ढुलान हो सकता है। किसी भी तरह की दैवीय आपदा के समय भी इस ड्रोन की मदद से लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा सकती है। कुछ हेल्थकेयर कंपनियों और सरकारी सुरक्षा संस्थाओं से इस संबंध में जतिन की बात चल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...