महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और उनके सहयोगियों की 21 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने 10 जनवरी को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी अटैचमेंट आदेश (PAO) जारी किया है।
ईडी के मुताबिक, इस कार्रवाई के तहत कुल 21.45 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया गया है। इनमें 98.55 लाख की चल संपत्ति और 27 अचल संपत्तियाँ शामिल हैं। अचल संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और भारत के साथ-साथ दुबई में स्थित लग्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 20.46 करोड़ आंकी गई है।
किन-किन पर कसा शिकंजा-
रवि उप्पल– महादेव ऑनलाइन बुक का मुख्य प्रोमोटर और फिलहाल फरार। दुबई स्थित एट्रिया रा’ नामक विदेशी संपत्ति (6.75 करोड़) अटैच की गई है।
रजत कुमार सिंह- सौरभ चंद्राकर का करीबी सहयोगी। 15–20 करोड़ के अपराध से अर्जित धन (POC) का निवेश करने का आरोप। भिलाई और दुबई की संपत्तियाँ जब्त।
सौरभ आहूजा व विशाल रमानी- पार्टनर के रूप में लगभग 100 बेटिंग पैनल संचालित किए। 30 करोड़ से अधिक का अवैध धन अर्जित करने का आरोप। दुर्ग और भिलाई की संपत्तियाँ अटैच।
विनय कुमार व हनी सिंह- छह पैनल संचालित करने और फर्जी प्रचार गतिविधियों में शामिल। करीब 7 करोड़ का POC अर्जित किया। जयपुर और नई दिल्ली में मकान और लग्जरी वाहन (महिंद्रा थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर) जब्त।
लकी गोयल– टेलीग्राम आधारित प्रचार नेटवर्क से जुड़ा। 2.55 करोड़ का अवैध धन उत्पन्न करने का आरोप। राजस्थान में दुकानें और प्लॉट अटैच।
राजा गुप्ता- दुबई स्थित ऑपरेटर, कम से कम 10 अवैध पैनल संचालित करने का आरोप। रायपुर में POC से खरीदी गई अचल संपत्ति अटैच।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...