Google Analytics Meta Pixel डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री साय - Ekhabri.com

डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 अगस्त की शाम सूरजपुर में नवनिर्मित बीजेपी कार्यालय अटल कुंज का अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली लोकार्पण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कार्यक्रम की वर्चुअली अध्यक्षता की।

 

 

मुख्यमंत्री साय ने नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि इससे पार्टी की गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी जनसमर्थन मिला है। हम सबके विश्वास पर खरा उतरें और जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर प्रदेश और देश के विकास में सहभागी बनें।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो जनहित को सर्वोपरि मानते हुए सबका साथ, सबका विकास के ध्येय के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है, जिनकी निष्ठा और परिश्रम से पार्टी निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक सुगठित विचारधारा की पार्टी है, जिसमें लोकतंत्र की पूर्ण समावेशिता है और पूरे राष्ट्र का संपूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता में है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी जनहितैषी नीतियों के फलस्वरूप हर जगह अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि श्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और उनके नेतृत्व में हमारा पूरा देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और देश का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के अधिकांश वायदे पूरे कर दिए हैं और आमजन के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को भी वर्ष 2047 तक विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है, जिसमें हम सभी की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

 

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव हैं। आप जनसेवा के कार्य में निरंतर जुटे रहें और सरकार व प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को आमजन तक पहुँचाएँ। साथ ही सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि जो जनविश्वास हमें मिला है, वह निरंतर बना रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि नये कार्यालय भवन के बन जाने से पार्टी की नीतियों एवं कार्यप्रणाली के सुव्यवस्थित संचालन में बड़ी सुविधा होगी। कार्यकर्ता अपने कार्य आसानी से कर पाएंगे और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाकर संगठन का गौरव बढ़ाएँगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि हमारी पार्टी का महान सिद्धांत है और इसे फलीभूत करने में हम सभी का योगदान हो।

 

इसी तरह संगठन के महामंत्री पवन साय ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुँचाने के लिए विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय भवन हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और शक्ति का केन्द्र है।

 

इस अवसर पर मंत्रीगण श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण सर्वश्री रामसेवक पैकरा, भैय्या लाल राजवाड़े, मुरली मनोहर, बाबूलाल आदि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *