Google Analytics Meta Pixel मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में छाया किसान का बेटा, एक ही पारी में झटके 10 विकेट - Ekhabri.com

मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में छाया किसान का बेटा, एक ही पारी में झटके 10 विकेट

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में मौका मिला है। यूं तो, 24 वर्षीय अंशुल को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी स्थान मिल गया।

 

 

6 दिसंबर 2000 को करनाल में जन्मे अंशुल किसान परिवार से आते हैं। फाजिलपुर गांव में उनके पिता उधम सिंह खेती करते हैं। अंशुल बचपन में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर चुके थे। क्रिकेट के प्रति उनके लगाव को देखते हुए परिवार ने सिर्फ छह साल की उम्र में ही उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दिलवानी शुरू कर दी। अंशुल ने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट ट्रेनिंग भी जारी रखी। उन्हें करनाल स्थित सतीश राणा की अकादमी पहुंचने के लिए अपने घर से लगभग आठ किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता, जिसके लिए वह सुबह चार बजे ही उठ जाते थे। छह फीट दो इंच लंबे अंशुल गेंद से स्विंग के साथ एक्स्ट्रा बाउंस भी हासिल करते हैं। उन्हें एक ही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है।

 

 

अंशुल कंबोज ने साल 2022 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2023-24 में 10 मुकाबले खेलते हुए 17 विकेट अपने नाम किए। अंशुल कंबोज की प्रतिभा को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। उन्होंने अपने पहले सीजन में तीन मुकाबलों में दो विकेट हासिल किए, लेकिन अगले ही साल वह टीम से रिलीज कर दिए गए। मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अंशुल को 3.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। अंशुल ने आईपीएल-2025 में सीएसके की ओर से कुल आठ मैच खेले, जिसमें आठ विकेट चटकाए। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अंशुल कंबोज हरियाणा की ओर से खेलते हुए केरल के खिलाफ पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 30.1 ओवरों में सिर्फ 49 रन देकर 10 विकेट झटके थे। इस दौरान नौ ओवर मेडन भी रहे।

Read Also  श्रेयस अय्यर तीन अलग आईपीएल टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान

 

 

 

अंशुल कंबोज के फर्स्ट क्लास करियर को देखा जाए, तो उन्होंने 24 मुकाबलों में 79 विकेट हासिल किए, जबकि 25 लिस्ट-ए मुकाबलों में यह गेंदबाज 40 विकेट ले चुका है। अंशुल ने अपने करियर में 30 टी20 मुकाबले भी खेले, जिसमें उनके नाम 34 शिकार हैं। अंशुल कारगर बल्लेबाज भी हैं, उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में एक अर्धशतक के साथ 486 रन बनाए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *