राजस्थान के अलवर जिले के बीचगांवा गांव में बुधवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कांवड़ियों से भरा एक डीजे ट्रक 11,000 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिसके कारण 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए लक्ष्मणगढ़-मुंडावर मार्ग को 5 घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ, जब कांवड़ियों और स्थानीय लोगों का एक समूह हरिद्वार से लौटने के बाद बीचगांवा गांव में शिवरात्रि के अवसर पर परिक्रमा कर रहा था। परिक्रमा के बाद यह समूह एक मंदिर की ओर जाने वाला था। इसी दौरान डीजे ट्रक, जिसमें श्रद्धालु सवार थे, लटकते हुए हाईटेंशन तार से टकरा गया। करंट जमीन पर फैल गया, जिससे ट्रक के पास नाच रहे कई श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, इसकी चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान गोपाल 22 वर्ष और सुरेश प्रजापत 40 वर्ष दोनों बीचगांवा निवासी के रूप में हुई है।
हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से 8 को गंभीर हालत में अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। 21 घायलों को गढ़ी सवैराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 3 को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...