Google Analytics Meta Pixel भारत की इस खूबसरत जगह पर घूमता है सिर कटे अंग्रेज का भूत - Ekhabri.com

भारत की इस खूबसरत जगह पर घूमता है सिर कटे अंग्रेज का भूत

देहरादून। भूतों की कहानियां तो आपने कई सुनी होंगी। कई लोगों ने उन्हें देखने का दावा भी किया है। वैज्ञानिकों ने भी पुष्टि की है कि भूत होते हैं। देश-विदेश में कई डरावनी फिल्में भी बन चुकी हैं, जिन्हें देखकर लोग डरे बिना नहीं रह सकते। ऐसी ही एक कहानी के बारे में हम आपको आज बता रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में एक छोटी सी जगह है लैंसडौन जो छोटी होने के अलावा बहुत ही खूबसूरत है। दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर लैंसडौन वीकएंड पर आने वाले लोगों का फेवरिट अड्डा है। यह जगह काफी शांत है और शहर के शोर-शराबे से भी काफी दूर है। शिमला और मसूरी घूम-घूमकर बोर हो चुके पर्यटक अब लैंसडौन आने लगे हैं। यह जगह ऐसी है कि यहां पर रात के 8:30 बजते ही सन्नाटा पसरने लगता है। उत्तराखंड में कई कहानियां बहुत समय से मशहूर हैं और इन्हीं कुछ कहानियों में एक कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। सिर कटे भूत की कहानी। ये कहानी है एक सिर कटे भूत की जो लैंसडौन की सड़कों पर घूमता है। लैंसडौन में यह कहानी पिछले कई दशकों से हर घर में सुनाई जाती है। कहा जाता है कि आधी रात को यहां के कैंटोनमेंट एरिया में एक सिर कटा अंग्रेज अपने घोड़े पर घूमता है। वो सिर्फ घूमता ही नहीं बल्कि यहां की चौकीदारी भी करता है। कहानियों के मुताबिक इस अंग्रेज का ये भूत यहां रात के समय ड्यूटी करने वाले सिपाहियों पर नजर रखता है, इतना ही नहीं अगर कोई सोता हुआ पाया गया तो उसकी तो खैर नहीं होती है। कई सिपाहियों की मानें तो उन्हें रात में अजीब-अजीब आवाजें तक सुनाई देती हैं।
ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर का भूत
ऐसे कई रिटायर्ड सिपाही हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि उन्होंने इस भूत को महसूस किया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर भूत सिपाहियों के सिर पर मारता है। कई लोग ये भी कहते हैं कि लैंसडौन में अपराध भी इसी वजह से नहीं होता। सवाल ये है कि आखिर वो अंग्रेज कौन है। कहते हैं कि ये भूत एक ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर डब्लूएच वार्डेल का है। वार्डेल सन 1893 में भारत आया था। यहां पर उन्हें लैंसडौन कैंट का कमांडिंग ऑफिसर बनाया गया था।
प्रथम विश्व युद्ध में हुई मौत
सन 1901-02 में वो अफ्रीका में तैनात थे और फिर भारत वापस आ गए। जिस समय प्रथम विश्व युद्ध हुआ, वो लैंसडौन में ही ड्यूटी कर रहे थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान डब्लू एच। वार्डेल फ्रांस में जर्मनी के खिलाफ लड़ते हुए मारे गए। भारतीय सैनिक दरबान सिंह नेगी के साथ लडऩे वाले इस ऑफिसर की लाश कभी नहीं मिली थी। उनकी मौत के बाद ब्रिटिश अखबारों में लिखा गया कि वो एक शेर की तरह लड़े और मारे गए। कुछ लोग कहते हैं कि मौत से पहले लैंसडौन में पोस्टिंग होने और उनके शव का सही तरह से अंतिम संस्कार न होने की वजह से 100 साल के बाद भी वार्डेल की आत्मा कैंट में घूमती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...