रायपुर, 02 दिसंबर 2025।संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन आज राज्यपाल रमेन डेका ने शंकराचार्य व्यावसायिक प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर में किया। यह सम्मेलन इनोवेशन सेल, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प, कृषि और जनजातीय बुद्धिमत्ता की समृद्ध भूमि है। सही दिशा में नवाचार लोकल संसाधनों के मूल्य संवर्धन के साथ उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाता है।
छोटे नवाचार से बड़े समाधान
राज्यपाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटा नवाचार भी मानव की बड़ी जरूरतों का समाधान कर सकता है। युवा अपनी जिज्ञासा और तकनीकी समझ से समाज की समस्याओं को कम कर सकते हैं।
सतत विकास और विज्ञान पर जोर
उन्होंने जलवायु परिवर्तन, माइक्रो प्लास्टिक और मधुमेह को वर्तमान समय की गंभीर चुनौतियां बताते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन क्षेत्रों में समाधान आधारित नवाचार विकसित करें।
राज्यपाल ने कहा —
युवाओं का साहस और प्रतिबद्धता ही वर्ष 2047 के विकसित भारत को परिभाषित करेगी।
उन्होंने लक्ष्य व्यक्त किया कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने में सफल होगा।
आईडिया लैब का अवलोकन
कार्यक्रम में एआईसीटीई के उपनिदेशक डॉ. निखिल कांत, एसएसआईपीएमटी भिलाई के चेयरमैन आई पी मिश्रा, निदेशक निशांत त्रिपाठी और प्राचार्य आलोक जैन उपस्थित थे।
राज्यपाल ने संस्थान के तकनीकी विभाग में संचालित आईडिया लैब का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी, फेकल्टी मेंबर और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...