रायपुर, 27 जून 2025/ जशपुर जिले के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में भव्य रथयात्रा महोत्सव परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मंदिर से मौसीबाड़ी तक निकाली गई।
यात्रा की शुरुआत से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित भगवान की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पारंपरिक छेरा-पहरा रस्म निभाते हुए झाड़ू लगाकर रथ के मार्ग को शुद्ध किया।
श्रद्धालुओं ने रस्सी खींचकर रथ को आगे बढ़ाया और पूरा वातावरण “जय जगन्नाथ” के जयघोषों, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों से भक्तिमय हो उठा। यात्रा में ओडिशा से आई कीर्तन मंडलियों ने मनोहारी भक्ति संगीत प्रस्तुत किए। विविध धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
5 जुलाई को होगी रथों की भव्य वापसी
भगवान तीनों स्वरूप नौ दिन मौसीबाड़ी में विराजेंगे और 5 जुलाई को वापसी यात्रा के साथ उत्सव का समापन होगा। यह आयोजन पुरी, ओडिशा की परंपरा पर आधारित है।
1942 से अनवरत जारी है रथयात्रा परंपरा
दोकड़ा में यह परंपरा वर्ष 1942 में स्व. सुदर्शन सतपथी व उनकी पत्नी स्व. सुशीला सतपथी ने प्रारंभ की थी। समय के साथ यह आयोजन विशाल धार्मिक मेले का रूप ले चुका है।
सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ दोकड़ा
महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, बच्चों व युवाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मंदिर समिति द्वारा विशाल मेला भी लगाया गया है जिसमें झूले, पारंपरिक खानपान और हस्तशिल्प की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
यह आयोजन आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम है, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...