Google Analytics Meta Pixel श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा को आया हेलीकाप्टर 25 घंटे पुलिस लाइन में खड़ा रहा - Ekhabri.com

श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा को आया हेलीकाप्टर 25 घंटे पुलिस लाइन में खड़ा रहा

बिजनौर जिले के विदुरकुटी में कार्तिक पूर्णिमा पूर्णिमा पर गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा के लिए आया हेलीकाप्टर दो पक्षों के विवाद में फंस गया। इसके कारण हेलीकाप्टर को 25 घंटे तक पुलिस लाइन में पुलिस की निगरानी में खड़ा रहना पडा।

पुलिस-प्रशासन की ड्यूटी और हेलीपैड का खर्च जमा करने के बाद हेलीकाप्टर को जाने की अनुमति मिल सकी। उधर,  जिला पंचायत अध्यक्ष पक्ष की ओर से बुकिंग कंपनी मालिक और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, मानहानि और गबन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विदुरकुटी गंगा स्नान मेले में पुष्प वर्षा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह पक्ष की ओर से गौरव देशवाल ने प्रभु हेली सर्विस कंपनी, नोएडा का हेलीकाप्टर 2.10 लाख रुपये में बुक कराया था। प्रशासन से अनुमति भी ली थी। एक हेलीकाप्टर पुलिस लाइन पहुंचा, जिसमें भाजपा नेता प्रिंस चौधरी और एक अन्य व्यक्ति फूलों के साथ बैठे मिले। उन्होंने अपनी बुकिंग का दावा किया और बताया कि उन्होंने हेलीकाप्टर देहरादून से गंगा बैराज, बिजनौर तक के लिए दो लाख रुपये में बुक कराया है।

भाजपा नेता प्रिंस ने हेलीकाप्टर से उतरने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाला। इसके बाद पुष्प वर्षा नहीं हुई। हेलीकाप्टर को पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया गया। नियमानुसार हेलीकाप्टर को कपड़े से कवर कर दिया था। सुरक्षा में एसओ और पीएसी की ड्यूटी लगा दी गई थी। कंपनी ने पुलिस-प्रशासन की ड्यूटी और हेलीपैड के खर्च करीब 3.75 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद हेलीकाप्टर के जाने की अनुमति मिली।

Read Also  कलिंगा विश्वविद्यालय के 'कलिंगा उत्सव -2023-24' में सांस्कृतिक धमाल

हेलीकाप्टर ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी। कंपनी ने साकेंद्र पक्ष की रकम वापस कर दी थी। इस प्रकरण में एक ही कंपनी ने दोनों की बुकिंग कर दी थी। इस मामले में प्रिंस और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह की ओर से गौरव ने बुकिंग कंपनी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...