चर्चित हास्य टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में हर हफ्ते देश के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्री गेस्ट बनकर आते हैं। उनका खूब मनोरंजन होता है और वे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ हाल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कास्ट को शो पर प्रमोशन के लिए न बुलाने की वजह सुर्खियों में रहा। इंटरनेट मीडिया पर कपिल 20 हजार ट्वीट्स के साथ ट्रेंड हो रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि द कपिल शर्मा शो अनिश्चित समय के लिए बंद हो गया है और ऐसा संभव हो सका है कश्मीर फाइल्स फिल्म के दर्शकों की एकजुटता के कारण। शुक्रवार से खबरें वायरल है कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया है। आइए जानते हैं इस खबर के पीछे की सच्चाई क्या है।
लोगों का आरोपह है कि कपिल शर्मा ने अपने शो में द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से मना किया था। इससे दर्शकों ने शो का बहिष्कार कर रखा है। देखते ही देखते सोनी टीवी का 43 प्रतिशत शेयर गिर गया। नतीजा यह हुआ कि निर्माताओं ने कपिल शर्मा शो को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला किया है। यूजर्स का कहना है कि कपिल का शो इसलिए बंद हुआ है क्योंकि लोगों ने इस शो का बहिष्कार किया था। एक यूजर ने लिखा- मैं बहुत खुश हूं कि कपिल शर्मा शो बंद हो गया। ऐसे देश विरोधी कार्यक्रमों को बंद ही होना चाहिए। कपिल शर्मा शो की रेटिंग कम होने के बाद शो बंद हो गया है। अभिनेता मुकेश खन्ना और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जी कपिल शर्मा शो का बहिष्कार कर सकते हैंं तो आप सभी लोग क्यों नहीं, सहमत हो तो YES लिखकर समर्थन करें।
कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जल्द ही आप लोगों से मिलना होगा। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि द कपिल शर्मा शो कुछ समय के लिए बंद हो सकता है। शो बंद होने के पीछे भी यही वजह है, न की शेयर और टीआरपी का गिरना।
कपिल शर्मा का शो पिछले कुछ दिनों से विवादों में है। ये विवाद विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को शो में प्रमोट न करने का अरोप लगाया था। इस पर कपिल ने अपनी सफाई देते हुए अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कह रहे थे कि उन्हें कपिल के शो पर बुलाया गया था, लेकिन अनुपम खेर ने कपिल पर आधा सच बताने का ही आरोप लगा दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 25, 2026 /
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
By User 6 /
April 25, 2026 /
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...
By User 6 /
April 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 25, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...
By User 6 /
April 27, 2026 /
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...
By User 6 /
April 23, 2026 /
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...
By User 6 /
April 27, 2026 /
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...
By User 6 /
April 28, 2026 /
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...