Google Analytics Meta Pixel सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन - Ekhabri.com

सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन

रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह बुधवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और खिलाड़ियों को संबोधित किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है, जिसे पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और अटल जी के जीवन को सुशासन, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार जताते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में इस महोत्सव की शुरुआत हुई थी, जिसका आज भव्य समापन हो रहा है।

इस खेल महोत्सव का आयोजन प्रदेश के 36 स्थानों पर किया गया, जिसमें करीब 85 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें सही मंच देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ के ओलंपिक खिलाड़ियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव को युवाओं को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गार्ड ऑफ ऑनर खत्म करने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के वीआईपी संस्कृति समाप्त करने के दृष्टिकोण का हिस्सा है और आम नागरिकों के सम्मान को प्राथमिकता देने का बड़ा कदम है।

Read Also  अन्नदाताओं का इंतजार खत्म, CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, धान के अंतर राशि देने की तारीख का किया ऐलान

समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधायक सुनील सोनी, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम ने प्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *