Google Analytics Meta Pixel भारत का सबसे खूबसूरत शहर कहलाता है अलाप्पुझा - Ekhabri.com

भारत का सबसे खूबसूरत शहर कहलाता है अलाप्पुझा

केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक कुट्टनाड बैकवॉटर है। ये जगह पहाड़ और समुद्र से घिरा है। ये जगह केरल के चावल का कटोरा भी कहलाता है। यहां चावल की खेती की जाती है। ये जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है।

फुर्सत के कुछ पल बिताने के लिए केरल के खूबसूरत शहर अलाप्पुझा में आप जा सकते हैं। बैकवाटर्स के केंद्र में स्थित इस शहर के आर-पाल जलमार्गों के किनारे पेड़ ही पेड़ नजर आते हैं, जो प्राकृतिक खूबसूरती को दर्शाते हैं। इसके अलावा यहां पर आप कई हाउसबोट और स्वादिष्ट समुद्री व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अपने पूर्व नाम अलेप्पी से प्रसिद्ध ये शहर केरक के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ये शहर पूर्व का वेनिस भी कहलाता है। आइए आपको अलाप्पुझा में घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं…

कुट्टनाड बैकवॉटर

केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक कुट्टनाड बैकवॉटर है। ये जगह पहाड़ और समुद्र से घिरा है। ये जगह केरल के चावल का कटोरा भी कहलाता है। यहां चावल की खेती की जाती है। ये जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां की खेती को लेकर ऐसा कहा जाता है कि ये शायद दुनिया में एक ही ऐसी जगह है जहां समुद्र तल से सिर्फ 2 मीटर गहराई पर खेती होती है। यहां की खूबसूरती देखने के साथ आप नाव की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अलाप्पुझा बीच

केरल के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक अलाप्पुझा बीच है। चमकदार रेत और साफ पानी अलाप्पुझा बीच की खूबसूरती बढ़ाता है। यहां से आप सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा देख सकते हैं, जोकि बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आपको प्रकृति की सुंदरता पसंद हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। ये जगह पर्यटकों के बीच में बेहद लोकप्रिय है। यहां आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ जा सकते हैं।

कृष्णापुरम पैलेस 

कृष्णापुरम पैलेस एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है। ये महल बगीचे, तालाब और फव्वारों से घिरा है। ये एक संरक्षित स्मारक है जिसको अब एक संग्रहालय बना दिया गया है। यहां काफी सुंदर बगीचे हैं जहां कई अलग-अलग तरह की वनस्पतियां लगी हुई है। आप यहां यहां प्रदर्शित सिक्के, महापाषाण अवशेष, शिलालेख, लकड़ी की कलाकृतियां, पेंटिंग, पत्थर और पीतल की मूर्तियों समेत कई चीजें देख सकते हैं। यहां पर आपको दक्षिण भारत की कला-संस्कृति और जीवन को समझने का अवसर मिल सकेगा।

पाथिरामनल

अलाप्पुझा से करीब 13 किलो मीटर की दूरी पर स्थित पाथिरामनल छोटा-सा द्वीप है। ये सुंदर सा द्वीप केरल के बैकवाटर्स पर तैरता है। यहां आप दुर्लभ प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। कहा जाता है कि यहां करीब 50 विदेशी प्रजातियां और 91 तरह के स्थानीय पक्षी मौजूद होते हैं। इसके अलावा यहां पर कई प्रकार के औषधीय पौधे भी पाए जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए सिर्फ आप नाव का सहारा ले सकते हैं, क्योंकि ये जगह वेम्बनाड झील से घिरा है।

श्री कृष्ण मंदिर

केरल के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक अम्बालापुझा श्री कृष्ण मंदिर है। ये मंदिर अम्बलप्पुझा जिले में स्थित है, जोकि दक्षिण भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित ये मंदिर मीठे दूध से बने चावल के हलवे के लिए जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 15-17 वीं ईसवी में हुआ था। ये मंदिर दक्षिण की द्वारिका के तौर प्रसिद्ध है।

रेस नेहरू ट्रॉफी स्नेक बोट रेस 

अलाप्पुझा ही नहीं केरल राज्य का भी नेहरू ट्रॉफी स्नेक बोट रेस एक प्रमुख आकर्षण हैं। हर साल रेस का आयोजन प्रतिवर्ष अगस्त महीने के दूसरे शनिवार को ओणम पर्व के मौके पर होता है। इस दौरान 100 से 120 फीट लंबी डोंगी जैसी नाव का इस्तेमाल किया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...