बिलासपुर। बिलासपुर से एक चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां शादी जैसे पवित्र रिश्ते को लालच और धोखे का जरिया बना लिया गया। इस ठगी की शिकार बनीं दमयंती, जो मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली हैं।
कैसे रची गई ये ठगी की पटकथा?
जुलाई 2024 में दमयंती ने एक मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इस मैरिज ब्यूरो को चलाती थी एक महिला – चित्रा। शुरू में कुछ सामान्य प्रोफाइल दिखाए गए, लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल दमयंती को भेज दिया — यह छुपाकर कि वह पहले से शादीशुदा है।
दमयंती को प्रोफाइल पसंद आया और दोनों की शादी गिरौधपुरी धाम में करा दी गई। शादी के बाद संजय ने दमयंती को हरियाणा के सिरसा ले गया और फिर वापस बिलासपुर लौटकर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहां एक ब्यूटी पार्लर भी शुरू कर दिया।
शुरू हुआ असली धोखा
शादी के कुछ समय बाद संजय ने बीमारी और पारिवारिक समस्याओं का बहाना बनाकर दमयंती से धीरे-धीरे करीब 7 लाख रुपए ले लिए। इन पैसों से उसने एक कार भी खरीद ली। लेकिन फिर अचानक संजय गायब हो गया।
जब दमयंती ने उसे ढूंढना शुरू किया, तो एक और बड़ा झटका उसे तब लगा जब पता चला कि चित्रा, जिससे वह मैरिज ब्यूरो की संचालिका समझ रही थी — असल में वही संजय की पत्नी है! यानी पति-पत्नी ने मिलकर एक संगठित साजिश के तहत उसकी जिंदगी और जमा पूंजी दोनों से खिलवाड़ किया।
पुलिस में मामला दर्ज, आरोपी फरार
दमयंती ने सकरी थाने में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। अब दोनों इस पूरे फ्रॉड के बाद फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
शादी को बना लिया धोखे का धंधा
यह मामला न केवल एक व्यक्ति के साथ भावनात्मक और आर्थिक अपराध का है, बल्कि यह समाज में रिश्तों के प्रति घटते विश्वास पर भी सवाल उठाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला से शादी करवाने में खुद भूमिका निभाई — और फिर दोनों ने मिलकर ठगी को अंजाम दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...