श्योपुर: कांग्रेस ने पटवारियों के तबादलों को लेकर कहा है कि मध्यप्रदेश में इन दिनों “तबादला एक्सप्रेस” चल रही है। रोजाना अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो रही है। श्योपुर जिला प्रशासन ने 21 पटवारियों के तबादले किए हैं। पटवारियों के तबादलों की दो सूचियाँ जारी हुईं थीं, लेकिन एक सूची में हैरानी की बात यह रही कि उसमें ऐसे पटवारी का भी नाम शामिल था जो कि वर्तमान में जेल में बंद है। श्योपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी इन दो सूचियों में एक में 9 पटवारी और दूसरी में 12 पटवारियों के नाम शामिल हैं।










