दुर्ग। मैंने देखा है कि सोनकर समाज का बसेरा शहरों के किनारे के गांवों में होता है। रायपुर की बात करें तो सुंदर नगर से लाखे नगर तक बहुत से खेत थे जिसमें सोनकर समाज के लोगों ने बाड़ी लगाई थी। शहर का विस्तार होना था तो यह तो होना ही था कि इनके मालिक जमीनों को बेच देते। बात यह है कि इन पैसों का किस तरह इस्तेमाल किया जाए। यह खुशी की बात है कि सोनकर समाज ने इसे शिक्षा में निवेश किया। जिस जगह बाड़ी थी, उस जगह इमारतें भी हैं और समाज का स्कूल भी है।
सोनकर समाज के शिक्षा के प्रति किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात कही। उन्होंने यह बात कुम्हारी में आयोजित सोनकर समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोनकर समाज के लोगों ने 14 स्कूल बनवाये, शिक्षा के क्षेत्र में इतनी रुचि बताती है कि समाज प्रगतिशील है और प्रगति में शिक्षा के मूल्य को समझता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा संपत्ति का असल उपयोग सिखाती है। शिक्षित व्यक्ति ही उसे सकारात्मक दिशा में खर्च कर सकता है और भविष्य को भी मजबूत कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय बिन्नी बाई सोनकर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रायपुर की नगर माता बिन्नी बाई ने समाज के कल्याण के लिए अपनी जीवन भर की पूंजी अर्पित की। यह दानशीलता की बड़ी मिसाल है। उन्होंने अपने पूरे जीवन भर की कमाई एक साथ जनहित के लिए अर्पित कर दी। आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि आपके समाज ने ऐसी विभूतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोनकर समाज की दानशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आप लोग मूलतः कृषि से जुड़े हुए समुदाय हैं। इस वक्त हमारा सबसे बड़ा दायित्व पैरादान को प्रोत्साहित करने का है। आप लोग सभी जानते हैं कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है। दिल्ली में कोरोना काल में आक्सीजन की जरूरत काफी पड़ी क्योंकि प्रदूषण की वजह से अधिकांश लोगों के फेफड़े कमजोर पड़ गये थे। मैं अभी दिल्ली गया था वहां देखा कि प्रदूषण और कोहरे की वजह से पास की चीजें भी देखनी कठिन थीं। हमें अपनी हवा को बचाना है मिट्टी को बचाना है। पराली जलाने पर मिट्टी के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। आप सभी पैरादान कीजिए। कुम्हारी में समाज के भवन के लिए मुख्यमंत्री ने 23 लाख रुपए की घोषणा भी की।
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...