भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों में जब सत्ता का हस्तांतरण होता है तो बहुत ज्यादा शोर-शराबा या हो-हल्ला देखने को मिलता है। अमेरिका में तो 2020 राष्ट्रपति चुनाव नतीजों के बाद सत्ता ट्रांसफर के दौरान दंगा तक हो गया। मगर, एक मुल्क ऐसा है, जहां सत्ता का ट्रांसफर इतना शांतिपूर्ण और सादगी भरा हुआ है कि अब वह चर्चा का विषय बन गया है। जी, हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश नीदरलैंड की।
दरअसल, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने 14 साल तक सत्ता में रहने के बाद जब अपना पद छोड़ा तो वह साइकिल पर बैठकर घर के लिए निकल गए। वह साइकिल लेकर आए और फिर हेग स्थित ऑफिस में पहुंचे। अंदर जाकर उन्होंने नेताओं से मुलाकात की। उनसे हाथ मिलाया, फिर एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया और सत्ता सौंप दी। इसके बाद वह बाहर आए और सभी से विदा लेते हुए साइकिल पर बैठकर निकल गए।
सोशल मीडिया पर मार्क रुटे का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में उन्हें नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए नेता डिक शूफ को चाबी सौंपते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों नेता साथ में अंदर जाते हैं। वहां दोनों ही लोग एक-दूसरे से बात करते हैं और मीडिया के सवालों का जवाब देते हैं। आखिर में रुटे और शूफ बाहर आते हैं। ऑफिस के दरवाजे पर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस के बाहर एक साइकिल खड़ी है। मार्क रुटे शूफ से मुलाकात के बाद साइकिल के पास जाकर उसका लॉक खोलते हैं और उस पर बैठ जाते हैं। फिर वह पीछे मुड़कर अपने स्टाफ समेत वहां मौजूद नेताओं को अलविदा कहते हैं और साइकिल लेकर निकल पड़ते हैं। रास्ते में उन्हें बहुत से नेता और लोग मिलते हैं। वह सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हैं और घर की ओर चले जाते हैं।
डिक शूफ देश के पूर्व खुफिया प्रमुख रह चुके हैं। किंग विलिम-अलेक्जेंडर की मौजूदगी में उन्होंने आधिकारिक तौर पर पीएम कार्यालय का कार्यभार संभाला। खुफिया विभाग और आतंक विरोधी अभियानों में महारत रखने वाले शूफ की पीएम पद के लिए नियुक्ति काफी ज्यादा हैरानी भरी रही है। वह अब दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। शूफ किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...