Google Analytics Meta Pixel पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की बुराईयों को दूर कर जागरूकता लाना है: मंत्री गुरू रूद्रकुमार - Ekhabri.com

पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की बुराईयों को दूर कर जागरूकता लाना है: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री शामिल हुए
श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय पत्रकार सम्मेलन में 

रायपुर-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार 08 फरवरी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के द्वारा मंत्री गुरू रूद्रकुमार का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की विशेष भूमिका रहती है, पत्रकार आलोचना के माध्यम से गलतियां सुधारने का अवसर प्रदान करते है। पत्रकार एक तरह से समाज को जागरूक करता है। समाज के लोगों को एक पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां देता है, जिससे गांव के लोग किसान एवं मजदूर वर्ग के लोग भी जानकारी पाकर अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं और जीवन में कई कार्यों में आगे बढ़कर अपने जीवन को बेहतर करते हैं। वास्तव में पत्रकार हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और लोगों में जागरूकता लाना है। अगर लोग जागरूक होंगे तो सरकार जागृत होगी और सरकार जब जागरूक होगी तो लोगों के लिए भी बहुत कुछ अच्छा करेगी। उन्होने कहा कि शासन-प्रशासन के संज्ञान में समय-समय पर कमियों को उजागर करें। वहीं अच्छाइयों की प्रशंसा भी जरूर करें। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कार्यालय भवन की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी और पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा मंत्री गुरू रूद्रकुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...