Google Analytics Meta Pixel CG Raid Day 2: ईडी ने छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के परिसरों की तलाशी ली - Ekhabri.com

CG Raid Day 2: ईडी ने छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के परिसरों की तलाशी ली

 

 

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अधिकारियों, व्यापारियों और राजनेताओं से जुड़े कथित कोयला लेवी घोटाले के संबंध में अपने छापे के लगातार दूसरे दिन बुधवार को रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के परिसरों की तलाशी शुरू की है।

 

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही दूसरे दिन भी जारी ईडी की टीम सुबह 5:00 बजे से छापेमारी कार्रवाई कर रही है।जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक रायपुर के कोंग्रेसी नेता और कारोबारियों के यहां ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की है. इन छापों के बाद प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गरमाने के आसार हैं, क्योंकि ईडी की कार्रवाई में कुछ नेताओं को भी निशाना बनाने की चर्चा है।

 

 

लगातार छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापे मारकर कार्यवाही जारी है। ईडी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, कि किन किन जगहों पर छापे मार की कार्यवाही हुई है लेकिन जिनके के यहां छापे पड़े हैं उनके निवास के सामने सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।

 

 

आज ईडी आईएएस अनिल टूटेजा, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, होटल कारोबारी अनवर ढेबर और पप्पू बंसल के ठिकानों पर रेड की है।

 

ईडी टीम की के साथ सीआरपीएफ ने इन लोगों की आवास एवं कार्यालय की घेरा बंदी की है।हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि छापेमारी किस सिलसिले में की गई है।

 

बुधवार सुबह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अनिल टुटेजा के परिसर में अर्धसैनिक बल भी देखे गए, लेकिन राज्य पुलिस या केंद्रीय एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी और अन्य वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के खिलाफ मंगलवार को तलाशी शुरू हुई और यह अभी भी प्रक्रिया में है।

Read Also  भट्ठा मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण से किसानों के लिए वरदान साबित हुई

 

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और कोयला व्यवसायी सुनील अग्रवाल, आईपीएस अधिकारी के अलावा छत्तीसगढ़ के रायपुर, भिलाई, दुर्ग और महासमुंद में कुछ अन्य से जुड़े करीब एक दर्जन परिसरों में छापामार कार्रवाई की गईं है और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तलाशी ली गई।

 

उन्होंने कहा कि ईडी ने एक व्यवसायी कमल शारदा के परिसरों की भी तलाशी ली। बुधवार की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *