Google Analytics Meta Pixel रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का शुभारंभ, 120 साहित्यकार हुए शामिल - Ekhabri.com

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का शुभारंभ, 120 साहित्यकार हुए शामिल

रायपुर, 23 जनवरी 2026।राजधानी नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस साहित्यिक आयोजन में देशभर से आए 120 से अधिक साहित्यकार 42 सत्रों में साहित्य, समाज, संस्कृति और समकालीन मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

उद्घाटन समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा और प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित अनेक साहित्यप्रेमी मौजूद थे।

उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित पुस्तिका, एक कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य के साहित्यकार, जे. नंदकुमार की पुस्तक नेशनल सेल्फहुड इन साइंस, प्रो. अंशु जोशी की पुस्तक लाल दीवारें, सफेद झूठ तथा राजीव रंजन प्रसाद की पुस्तक तेरा राज नहीं आएगा रे का विमोचन किया गया।

 

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ी साहित्य की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने और आशा जगाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक लेखक और एक पुस्तक भी समाज में बड़े परिवर्तन की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कबीर, मैथिलीशरण गुप्त और अन्य साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए साहित्य की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

Read Also  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : इतने दिन तक बढ़ी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी की रिमांड

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गणतंत्र के अमृतकाल और छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि साहित्य केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का वाहक है। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों की सहभागिता इसे राष्ट्रीय स्तर का मंच बनाती है।

 

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता आंदोलन में साहित्यकारों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक स्वतंत्रता सेनानी लेखक और पत्रकार भी थे, जिनकी रचनाओं ने जनमानस को प्रेरित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों की विरासत को सहेजने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित इस उत्सव को साहित्य और संस्कृति का संगम बताया। वहीं डॉ. कुमुद शर्मा ने साहित्य को आत्मबोध और सांस्कृतिक चेतना का माध्यम बताते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जोड़ा।

 

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के दौरान विभिन्न सत्रों में समकालीन साहित्य, लोकतंत्र, सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक विमर्श पर चर्चा की जा रही है। आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिल रही है। यह उत्सव साहित्यिक संवाद और वैचारिक आदान-प्रदान के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

Twisha Sharma Case: भोपाल में आज होगा ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *