जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। पीड़िता 70 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानमढ में पीड़ित युवती ब्यूटी पार्लर चलाती थी और पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक युवती के घर के बाहर वारदात के बाद एक युवक धानमंडी में भागता दिखाई दिया।
गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार का कहना है कि पीड़ित की नानी के घर के बाहर एक कैमरा लगा है। इसमें बाइक सवार एक युवक दिखाई दे रहा है। दो साल पहले महिला ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर था। महिला की नानी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीडिता की नानी ने बताया कि मेरी नातिन ने प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
नानी ने बताया कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद भागने के लिए मेन गेट खोल दिया। नानी की शिकायत के मुताबिक महिला का भाई बाहर के कमरे में सो रहा था और आरोपी ने उसके कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी थी ताकि गेट न खुल सके। जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसके बाहर भारी मात्रा में मिट्टी का तेल छिड़क दिया और बाहर से महिला के नाम की आवाज लगाकर बुलाने लगा। जैसे ही महिला बाहर आई, तो उसने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन तेल छिड़क दिया, जिसके बाद पीड़िता के शरीर का 70 फीसदी आग से झुलस गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...