- कोविड संक्रमित अभ्यर्थी भी दे सकेंगे परीक्षा
रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक पदों के लिए खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। व्यापम द्वारा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
कोविड संक्रमित अभ्यर्थी कोविड सेंटर में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को एक दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या जिला समन्वयक को सूचना देनी होगी, ताकि संक्रमित अभ्यर्थी के लिए पृथक से परीक्षा कक्ष की व्यवस्था की जा सके।
प्रथम पाली की परीक्षा के लिए कुल 839 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें अम्बिकापुर में 71, बैकुण्ठपुर में 15, बिलासपुर में 193, दंतेवाड़ा में 6, धमतरी में 25, दुर्ग में 113, जगदलपुर में 35, जांजगीर में 28, जशपुर में 10, कांकेर में 24, कबीरधाम में 17, कोरबा में 30, महासमुंद में 32, रायगढ़ में 51, रायपुर में 158 और राजनांदगांव में 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए 102 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें अम्बिकापुर में 9, बैकुण्ठपुर में 3, बिलासपुर में 16, दंतेवाड़ा में 2, धमतरी में 2, दुर्ग में 10, जगदलपुर में 10, जांजगीर में 4, जशपुर में 3, कांकेर में 3, कबीरधाम में 3, कोरबा में 4, महासमुंद में 4, रायगढ़ में 8, रायपुर में 18 और राजनांदगांव में केन्द्र बनाए गए हैं।
व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि इस परीक्षा के लिए कुछ जिलों में नए परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कई परीक्षा केन्द्र शहरी सीमा से काफी दूर हैं। व्यापम द्वारा अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलिभांति परिचित हो जाए। यदि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई हो तो हेल्पलाइन नम्बर- 0771-2972780 और मोबाइल नम्बर 7470470609 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला स्तर पर भी एक हेल्पलाइन नम्बर 21 जनवरी से 22 जनवरी को उपलब्ध रहेगा, जहां से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
परीक्षा हेतु विशेष निर्देश जारी :

CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...