देवभोग क्षेत्र में ओपेरा कार्यक्रम की आड़ में अश्लील डांस का मामला सामने आने के बाद जिले में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मैनपुर SDM खुद मंच के पास खड़े होकर नोट उड़ाते और वीडियो बनाते नजर आए, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, वहीं अब कार्रवाई का सिलसिला भी तेज हो गया है।
देवभोग इलाके में आयोजित एक ओपेरा कार्यक्रम के लिए मैनपुर SDM तुलसीदास मरकाम ने अनुमति दी थी। कार्यक्रम शुरू होते ही सांस्कृतिक आयोजन की जगह खुलेआम अश्लील डांस कराया गया। उड़ीसा से आई डांसरों ने अर्धनग्न होकर डांस किया। आरोप है कि इस दौरान न सिर्फ सामाजिक मर्यादाओं, बल्कि कानून-व्यवस्था की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू वह वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में SDM तुलसीदास मरकाम मंच के पास मौजूद दिखाई दे रहे हैं, अश्लील डांस का आनंद लेते नजर आते हैं, मोबाइल से वीडियो बनाते और कलाकारों पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। फिलहाल ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस कराने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच कर दिए गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तुलसी दास मरकाम को SDM पद से हटा दिया गया गया और कलेक्टोरेट अटैच किया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में समिति बनाई गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कमिश्नर को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...