भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सोमवार 12 जनवरी को अपने नए जासूसी हाइपरस्पेक्ट्रल सैटेलाइट अन्वेषा को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस मिशन को PSLV C-62 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। अन्वेषा सैटेलाइट में अत्याधुनिक हाइपरस्पेक्ट्रल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो सामान्य सैटेलाइट कैमरों की तुलना में कहीं अधिक सूक्ष्म और गहराई से धरती की तस्वीरें लेने में सक्षम है। हाइपरस्पेक्ट्रल तकनीक सिर्फ तस्वीरें लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन रंगों और वेवलेंथ को भी पहचान सकती है जिन्हें इंसानी आंखें नहीं देख सकतीं। यह तकनीक सूर्य के प्रकाश को सैकड़ों सूक्ष्म हिस्सों में बांटकर हर वस्तु की अलग-अलग स्पेक्ट्रल पहचान करती है। मिट्टी, पेड़-पौधे, पानी या इंसानों द्वारा बनाई गई किसी भी वस्तु की अपनी अलग चमक या स्पेक्ट्रल सिग्नेचर होती है, जिसे यह सैटेलाइट पहचान लेता है।
धरती पर मौजूद हर वस्तु सूर्य के प्रकाश के साथ अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। वैज्ञानिकों ने शुद्ध मिट्टी, घास, पानी और अन्य पदार्थों के हजारों सैंपल्स के आधार पर एक स्पेक्ट्रल लाइब्रेरी तैयार की है। जब अन्वेषा सैटेलाइट ऊपर से किसी क्षेत्र को स्कैन करता है, तो वहां से मिलने वाले डेटा को इस लाइब्रेरी से मिलाकर तुरंत बता देता है कि नीचे किस तरह की सतह या वस्तु मौजूद है। इस तकनीक को और सटीक बनाने के लिए वैज्ञानिक जमीन पर स्पेक्ट्रोरेडियोमीटर नामक उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। यह मशीन किसी वस्तु के बेहद पास जाकर उसकी रोशनी और चमक को बारीकी से मापती है। इस डेटा को डिजिटल नक्शों के साथ जोड़ने पर कंप्यूटर पर उस क्षेत्र का 3D मॉडल तैयार किया जा सकता है, जिसमें जूम करके बेहद छोटी चीजों की पहचान संभव हो जाती है। यहां तक कि यह भी पता लगाया जा सकता है कि किसी नदी को पार करने के लिए सबसे सुरक्षित जगह कौन-सी है।
हाइपरस्पेक्ट्रल तकनीक को आज के दौर में सेना के लिए एक रणनीतिक हथियार माना जा रहा है। इसका उद्देश्य हमला करना नहीं, बल्कि सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह तकनीक आसमान से ही बता सकती है कि जमीन रेतीली है, चट्टानी है या चिपचिपी मिट्टी वाली, जिससे सैन्य टुकड़ियां सुरक्षित रास्ते का चुनाव कर सकती हैं। दुश्मन अक्सर नकली पेड़-पौधों, जाल या अन्य कैमोफ्लाज तकनीकों का इस्तेमाल कर छिपने की कोशिश करता है। लेकिन अन्वेषा सैटेलाइट असली और नकली वस्तुओं के बीच का अंतर भी पहचान सकता है। इसके जरिए तैयार 3D नक्शों की मदद से कमांडर अपनी जगह बैठे-बैठे यह देख सकते हैं कि पहाड़ी या इलाके का दृश्य कैसा होगा और रणनीतिक रूप से हमला या मूवमेंट के लिए कौन-सा रास्ता बेहतर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...