Google Analytics Meta Pixel महासमुंद के इस मंदिर में स्थित शिवलिंग अलग-अलग समय में देता है अलग-अलग खुशबू - Ekhabri.com

महासमुंद के इस मंदिर में स्थित शिवलिंग अलग-अलग समय में देता है अलग-अलग खुशबू

छत्‍तीसगढ में भगवान शिव का एक ऐसा लिंग है जो न केवल सुगंधों की बौछार करता रहता है,  बल्कि अलग-अलग समय में अलग-अलग खुशबू निकलता है। यह शिवलिंग पुरातात्विक नगरी महासमुंद जिले के सिरपुर में स्थापित है। यहां प्रदेश की राजधानी रायपुर से सडक़ मार्ग के रास्ते से 85 किलोमीटर दूर है और जिला मुख्यालय महासमुंद से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। भगवान शिव की महिमा को देखते हुए छत्तीसगढ़ का बाबा धाम भी कहा जाता है और जिसे पुरातात्विक धरोहरों को देखते हुए छत्तीसगढ़ का पुरातात्विक नगरी के नाम से भी पुकारा जाता है। सिरपुर को प्राचीन समय में बौद्ध नगरी कहा जाता है।

सिरपुर में महानदी के तट पर स्थित है। भगवान शिव के इस अद्भूत शिवलिंग को  भगवान गंधेश्वर के नाम से जाना जाता है। सिरपुर में महानदी के तट के किनारे मनोरम दृश्य के साथ भगवान गंधेश्वर विराजमान हैं। भगवान शिव के इस अद्भूत शिवलिंग से निकलने वाली खुशबू को अनुभव करने के लिए भगवान गंधेश्वर के मंदिर में प्रवेश करते ही मिलता है। शिवलिंग को स्पर्श करने बाद हाथों में एक अजीब सी खुशबू आती है। यह खुशबू तुलसी के पौधे की तरह होती है।

मंदिर का निर्माण आठवीं सदी में हुआ था

महानदी के तट पर भगवान शिव की पूजा यहां गंधेश्वर महादेव के रूप में की जाती है। नदी तट से लगे इस मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में बालार्जुन के समय में बाणासुर ने कराया था। भगवान शिव की शिवलिंग से निकलने वाली सुगंध के बारे में मंदिर के पुजारी नंदाचार्य दूबे ने बताया कि  इसके बारे में एक देव कथा है कि सिरपुर 8वीं शताब्दी में बाणासुर की विरासत थी। वह शिव के उपासक थे। वह हमेशा शिव पूजा के लिए काशी जाया करते थे और वहां से एक शिवलिंग भी साथ में ले आया करते थे। एक दिन भगवान शंकर प्रगट होकर बाणासुर से बोले कि तुम हमेशा पूजा करने काशी आते हो,  अब मैं सिरपुर में ही प्रगट हो रहा हूं। इस पर बाणासुर ने कहा कि भगवान मैं सिरपुर में काफी संख्या में शिवलिंग स्थापित कर चुका हूं। उसने भोलेनाथ से पूछा कि जब प्रगट होंगे तो उन्हें पहचाना कैसे जाए। इस पर भगवान ने कहा कि  जिस शिवलिंग से गंध का अहसास हो,  उसे ही स्थापित कर पूजा करो। तब से सिरपुर में शिवजी की पूजा गंधेश्वर महादेव के रूप में की जाती है। एक मान्यता यह भी है कि अभी भी गर्भगृह में शिवलिंग से कभी सुगंध तो कभी दुर्गंध आती है,  इसलिए ही यहां भगवान शिव को गंधेश्वर के रूप में पूजते हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार यहां अलग-अलग समय में अलग-अलग खुशबूओं  का अनुभव होता है।

Read Also  बीजेपी में हुए परिवर्तन को लेकर भूपेश बघेल का कटाक्ष,कहा अडानी के खिलाफ बोलने पर रवि भगत को चुकानी पड़ी कीमत

भगवान शिव का यह अद्भुत शिवलिंग क्या वाकई 8वीं शताब्दी से है या फिर खुदाई निकला है। इस बात पुरातत्व विभाग से जुड़े गाइड सत्यप्रकाश ओझा ने बताया कि भगवान शिव का यह शिवलिंग यहां पुरातत्व विभाग को खुदाई से नहीं बल्कि आदीकाल से स्थित है। उन्होंने बताया कि वैसे सिरपुर में अनेक शिवलिंग हैं। पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान अलग से 21 शिवलिंग मिले हैं। खुदाई में प्राप्त शिवलिंगों में भगवान गंधेश्वर की तरह खुशबू नहीं आती। उन्होंने बताया कि महानदी के किनारे होने के कारण मंदिर का काफी हिस्सा सालों पहले पानी और भूकंप के कारण भूमिगत हो गया था, जिसे फिर से रिनोवेट कराया गया है। इसे छत्तीसगढ़ का बाबा धाम भी कहा जाता है, जहां हजारों के तादात में कांवरिया दूर-दूर से सावन में जल चढ़ाने आते है। मान्यता है कि यदि कोई सच्चे मन से भगवान गंधेश्वर से कामना करे तो उसकी मुरादे जरूर पूरी करते हैं। सिरपुर में वैसे तो कई पुरातात्विक धरोहर है, इसी के चलते लंबे समय से इसे वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने की मांग चल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...