Google Analytics Meta Pixel उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने कर दी महात्मा गांधी की तुलना राखी सावंत से - Ekhabri.com

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने कर दी महात्मा गांधी की तुलना राखी सावंत से

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का महात्मा गांधी की राखी सावंत तुलना इंटरनेट मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह बांगरमऊ में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई और महात्मा गांधी पर बोलते-बोलते अभिनेत्री राखी सावंत का नाम लेकर चुटकी ली। हालांकि विवाद बढने के बाद दीक्षित ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है, जबकि उन्होंने असल में महात्मा गांधी की तारीफ की थी।

दीक्षित ने ट्वीट कर सफाई दी कि इंटरनेट मीडिया पर कुछ मित्र मेरे भाषण के एक वीडियो के अंश को अन्यथा अर्थों के संकेत के साथ प्रसारित कर रहे हैं। यह उन्नाव के प्रबुद्ध सम्मेलन में मेरे भाषण का अंश है, जिसमें मैंने महात्मा गांधी की तुलना रखी सावंत से नहीं की है।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा उन्हें लेखक, पढ़ने वाला और विद्वान व प्रबुद्ध बताए जाने के जवाब में कहा कि केवल पढ़ने या लिखने भर से महान नहीं बनता उसमें और भी तमाम गुण होते हैं। महात्मा गांधी का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि गांधी जी अखबार पढ़ा करते थे,  कम कपड़े पहनते थे,  धोती ओढ़ते थे। गांधी जी को देश ने बापू कहा। उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई कपड़े उतार देने भर से महान बन जाता तो राखी सावंत महान बन जातीं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे अपने बयान को लेकर उन्होंने फोन पर बताया कि वह बांगरमऊ के सम्मेलन में गए थे। वहां वक्ताओं ने उनकी तारीफ की। किसी ने विद्वान बताया तो किसी ने महान।

Read Also  दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने की गुंडागर्दी, बेटी के सामने यात्री की पिटाई

उसी के उत्तर में अपने भाषण में कहा था कि यह सही है कि हम लिखते हैं। लेकिन कोई लिखने भर से ही बड़ा या महान नहीं हो जाता है। इसी तरह महात्मा गांधी का उल्लेख किया।

महात्मा गांधी को कोई देखे और सोचे कि कपड़े कम हैं इस आधार पर वह महान हैं  तो यह भी गलत है,  उनमें तमाम और गुण हैं। इसी क्रम में हंसते हुए कह दिया कि कोई कपड़े उतारने के बाद राखी सावंत की तरह सोचे तो वह महान नहीं बन जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...