Google Analytics Meta Pixel चोरी कबूल करवाने खंभे से बांधकर बेरहमी से युवक को पीटा - Ekhabri.com

चोरी कबूल करवाने खंभे से बांधकर बेरहमी से युवक को पीटा

कोरबा । जो गुनाह नहीं किया, उसे जबरन कबूल करवाने के लिए दो सुरक्षा गार्डों और उसके साथियों ने मिलकर एक अधेड़ पर लाठी-डंडों से कहर बरपाया। उसे लोहे के पाइप में बांधकर अधनंगा कर बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पिटते वक्त इस अधेड़ की चीखें भी गूंजती रही पर दया नहीं आई। इस निर्दयी करतूत पर पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत दुरपा रोड फोकटपारा निवासी अधेड़ सुभाष राम सिदार 17 सितंबर को दोपहर 3 बजे कुसमुण्डा खदान के नया सायलो के पास ओ एण्ड एम में विश्वकर्मा पूजा देखने गया था। वहां से वापस आ रहा था कि रेलवे फाटक के निकट सामंता निजी निर्माण कंपनी के दो गार्ड उसे पकड़कर कंपनी के कार्यालय सायलो के पास ले गए। दोनों गार्ड ने लोहा चोरी करने का आरोप लगाकर इसे स्वीकार करने के लिए बुरी तरह मारपीट की। सुभाष के द्वारा चोरी करने से इंकार करने पर उसे पाइप के खंभे में उसे रस्सी से बांध दिए और गार्डों के दो अन्य साथियों द्वारा डंडा से सुभाष के कूल्हा एवं पीठ में मारे। चोरी करने के लिए आना स्वीकार नहीं करने तक उसे पीटते रहने की धमकी देकर लगातार मारपीट की। बाद में कुसमुंडा मार्ग में फेंक कर चले गए। डर के मारे उसने दूसरे दिन कुसमुण्डा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने बताया कि पीडि़त सुभाष की रिपोर्ट पर मामले में कुसमुण्डा पुलिस ने सामंता कंपनी के दो गार्ड एवं उनके दो साथियों सहित कुल 4 लोगों के विरुद्ध धारा 294, 330, 34, 348, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी रखी है। पुलिस के मुताबिक मारपीट करने वाले दोनों गार्ड सूर्या शुभम निजी सिक्यूरिटी कंपनी के गार्ड हैं। इस निजी कंपनी के द्वारा कुसमुण्डा सहित गेवरा व दीपका परियोजना के लिए भी सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...