राजा राम की नगरी अयोध्या रविवार को लाखों दीयों से जगमगा उठी। सरयू के तट पर प्रज्जवलित हुए दीयों की रोशनी ने जैसे ही मोक्षदायनी के जल को स्पर्श किया तो ऐसा लगा कि मानो अवध में राम पधारे हैं।
पहली बार 15 लाख 76 हजार दीपों को जलाने का गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इसके साक्षी बने। वो लगभग चार घंटे तक यहां रहे। अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और परिक्रमा की।










