Google Analytics Meta Pixel 182 पर ऑलआउट हुई टीम, ईशान ने बनाए थे 210 रन, विराट ने भी जमाई सेंचुरी - Ekhabri.com

182 पर ऑलआउट हुई टीम, ईशान ने बनाए थे 210 रन, विराट ने भी जमाई सेंचुरी

लगातार दो मैच हारकर सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 227 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम क्लीन स्वीप होने से बच गई। यह वनडे क्रिकेट में रन के लिहाज से भारत की बांग्लादेश के ऊपर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 200 रन का था। भारत ने 2003 में ढाका में बांग्लादेश को इस अंतर से हराया था। चटगांव में शनिवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने ईशान किशन (210) की डबल सेंचुरी और विराट कोहली (113) के 44वें वनडे शतक की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए। ईशान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 126 गेंद पर ही दोहरा शतक जमा दिया था। जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन के स्कोर पर सिमट गई। शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। भारत के लिए शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। यानी बांग्लादेश ईशान किशन जितने रन भी नहीं बना पाया।

ईशान ने क्रिस गेल का रिकार्ड तोड़ा
भारतीय पारी में चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग-11 का हिस्सा बने ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमाई। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। ईशान 131 गेंद पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर आउट हुए। 24 साल के किशन ने क्रिस गेल (138 बॉल पर) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था।

विराट ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड अब सिर्फ सचिन हैं आगे
विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 72वीं सेंचुरी बनाई है। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। पोटिंग ने 560 मैचों में 71 सेंचुरी जमाई थी। विराट ने 482 मैचों में ही 72 शतक पूरे कर लिए हैं।ईशान के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वनडे करियर का 44वां वनडे शतक जमाया है। कोहली ने 1214 दिनों के बाद इस फॉर्मेंट में शतक जमाया है। उन्होंने अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 काे पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ जमाया था। उसके बाद से वे 25 पारियों तक शतक नहीं जमा सके थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...