रायपुर, 03 अप्रैल 2025: बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला और संस्कृति की अनुपम छटा बस्तर पंडुम 2025 में देखने को मिल रही है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव में लोक नृत्य, पारंपरिक व्यंजन, दुर्लभ वाद्य यंत्र और नाट्य विधाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर की गौरवशाली संस्कृति को दुनिया तक पहुँचाने की यह अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लोक कलाओं और परंपराओं को पुनर्जीवित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाएगा। वहीं, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम की चर्चा अब देश-विदेश तक हो रही है।
IMG 20250403 WA0021
लोक नृत्य और संगीत की भव्य प्रस्तुति
इस महोत्सव में संभाग के सात जिलों के लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य आकर्षण गेड़ी, गौर-माड़िया, ककसाड़, मांदरी, हुलकीपाटा और परब नृत्य रहे। लोकगीत श्रेणी में चौतपरब, लेजा, जगारगीत, धनकुल, हुलकी पाटा जैसे पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
पारंपरिक वाद्य यंत्र, वेशभूषा और आभूषण का प्रदर्शन
बस्तर की जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए धनकुल, ढोल, चिटकुल, तोड़ी, अकुम, मांदर, सारंगी और मोहरी जैसे दुर्लभ वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, जनजातीय वेशभूषा और आभूषणों में लुरकी, करधन, सुतिया, पैरी, ऐंठी, फुली, धमेल और मुंदरी को प्रदर्शनी में शामिल किया गया।
बस्तर पंडुम में घड़वा, माटी कला, ढोकरा, लौह शिल्प, भित्तीचित्र और बांस शिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई। पारंपरिक व्यंजनों में सल्फी, ताड़ी, कोसरा, जोन्धरा, चापड़ा चटनी, मछरी पुड़गा और आमट साग जैसे व्यंजनों का स्वाद लोगों को खूब भा रहा है।
IMG 20250403 WA0022
सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की मुहिम
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर पंडुम विलुप्त होती सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस आयोजन के माध्यम से लोक कलाकारों को एक मंच मिल रहा है और देश-दुनिया बस्तर की अनूठी संस्कृति से परिचित हो रही है।
बस्तर पंडुम 2025 में देशभर से पर्यटक जुट रहे हैं और बस्तर की समृद्ध विरासत को देखने के लिए उत्साहित हैं। यह महोत्सव न केवल जनजातीय परंपराओं को जीवंत कर रहा है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहा है।
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...