Google Analytics Meta Pixel पुरी के जगन्‍नाथ मंदिर के रत्न भंडार पर पड़ा रहेगा रहस्य का पर्दा - Ekhabri.com

पुरी के जगन्‍नाथ मंदिर के रत्न भंडार पर पड़ा रहेगा रहस्य का पर्दा

भगवान जगन्‍नाथ के रत्न भंडार के रहस्य से फिलहाल पर्दा उठता नहीं दिख रहा है। चूंकि ओडिशा सरकार ने 12वीं सदी के पुरी स्थित प्राचीन मंदिर के रत्न भंडार के अंदर के तहखानों को फिर से खोलने की किसी भी योजना से इन्कार कर दिया है। एक आरटीआई कार्यकर्ता की याचिका के जवाब में राज्य सरकार ने मंदिर के मूल्यवान रत्न भंडार के बारे में भी कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
राज्य के कानून विभाग के अधीन श्री जगन्‍नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बोलंगिर के आरटीआइ कार्यकर्ता हेमंत पांडा के सवालों के जवाब नहीं दिए हैैं। राज्य सूचना आयोग ने हाल ही में एसजेटीए के अफसर एसके चटर्जी पर जनहित की जानकारी साझा नहीं करने पर जुर्माना लगाया था। मंदिर प्रशासक (विकास) अजय कुमार जेना ने कहा कि एसजेटीए रत्न भंडार के अंदर के तहखानों को खोलने का फैसला नहीं ले सकता है। इसलिए इस मामले को अगली बैठक में श्री जगन्‍नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के समक्ष रखा जाएगा। फिर एसजेटीए प्रबंधन समिति के फैसले को सरकार से साझा करेगी और उसके बाद ही मंदिर में खजाने के तहखाने को खोला जा सकेगा। इस बीच, मंदिर रत्न भंडार के प्रभारी निरंजन मेकाप ने कहा कि तहखाने की दीवारों से हुए पानी के रिसाव से रत्न भंडार के तहखाने की मरम्मत की जरूरत है।
विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने खजाने को खोलने की कभी कोशिश ही नहीं की जबकि उसमें सोना, हीरे के जेवर, कीमती रत्न और अन्य बेशकीमती आभूषण हैैं। भाजपा नेता ने कहा कि श्री जगन्‍नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 के अनुसार हर तीन साल पर रत्न भंडार का निरीक्षण करने का प्रावधान है। इसके बावजूद इस अमूल्य भंडार को पिछले 44 सालों से बंद रखा गया है। सत्तारूढ़ बीजद ने अभी तक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...