Google Analytics Meta Pixel अंबेडकर अस्पताल में इलाज नहीं मिला तो स्काईवॉक से कूदा युवक - Ekhabri.com

अंबेडकर अस्पताल में इलाज नहीं मिला तो स्काईवॉक से कूदा युवक

 अब उसी अस्पताल में भर्ती
रायपुर। मंगलवार की सुबह रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के ठीक सामने बने स्काईवॉक पर एक युवक चढ़ गया। काफी देर तक वह नीचे कूदकर जान देने की धमकी देता रहा। राहगीरों ने पुलिस को इसकी खबर दी इसके बाद देखते ही देखते हैं यहां लोगों का जमघट लग गया। पास के ही देवेंद्र नगर चौक से भागते हुए विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे । युवक को समझाने का प्रयास किया, मगर युवक नहीं माना। वो कहता रहा एसपी को बुलाओ कलेक्टर को बुलाओ तब नीचे उतरूंगा। इस युवक ने अपना नाम साकेत बताया वह कह रहा था कि अंबेडकर अस्पताल में उचित इलाज ना मिल पाने की वजह से वह परेशान है और अब खुदकुशी करना चाहता है। युवक को करीब 45 मिनट तक पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोग समझाते रहे मगर वह नहीं मान रहा था। वह लगातार नीचे छलांग लगाने की धमकी दे रहा था । कभी ब्रिज के मुहाने पर लटक जाता तो कभी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता। साकेत नाम की युवक को समझाते हुए फायर डिपार्टमेंट के रेस्क्यू टीम के मेंबर अनिल मांडले योगेश और पेनु ब्रिज के ऊपर चढ़ गए और युवक को समझाते रहे। मगर तभी युवक पैर के सहारे उल्टा लटक गया। फिर उसने छलांग लगा ली। फायर डिपार्टमेंट की दूसरी टीम के लक्ष्मी वर्मा, राजेश कश्यप, खुमान वर्मा, स्टीफन , ईश्वर राव नीचे मौजूद थे पुलिस के साथ मिलकर इस युवक को पकड़ा गया। युवक को हल्की चोटें भी आई हैं। अब इसे अंबेडकर अस्पताल में ही इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अब तक सामने जानकारी के मुताबिक साकेत नाम का यह युवक मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला है । अस्पताल में इलाज ना मिल पाने की वजह से इसकी अस्पताल के स्टाफ से भी बहस हुई इसके बाद यह भागकर अस्पताल के बाहर गया और सामने स्काईवॉक पर चढ़ गया। करीब 45 मिनट तक इसने हाई वोल्टेज ड्रामा रचाया । सड़क पर जाम के हालात भी भी बने अब पुलिस युवक के परिजनों का पता लगा रही है। इसके खिलाफ इस आत्मघाती कदम की वजह से कार्यवाही भी की जा सकती है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अंबिकापुर में निजी स्कूलों पर शिकंजा, फीस वसूली मामले में सख्त कार्रवाई

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एक प्रमुख मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने दो बड़े स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...

दुर्ग में पुलिस कार्रवाई, ढाई किलो गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.5 किलो गांजा जब्त किया है।  ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *