Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बिना अपराध कोई शाम नहीं होती : कौशिक - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बिना अपराध कोई शाम नहीं होती : कौशिक

 

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हालात ऐसे हो चले है कि बिना अपराध कोई शाम नहीं होती है। हर दिन लूटपाट, हत्या, डकैती, छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो चली है और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा में जो घटना एक महिला व दो छोटे बच्चियों के साथ घटित हुई है वह बेहद ही पीड़ादायक है। पीड़ित महिला पर प्राण घातक हमला कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो जाते है और पुलिस की गिरफ्त में भी नहीं आते हैं। भिलाई में हत्या जैसे जघन्य अपराध करके अपराधी फरार हो जाते है और राजधानी रायपुर तो अब अपराध की नई राजधानी हो गई है। रायपुर में एक चाकूबाजी की घटना ने साबित कर दिया है कि यहां की पुलिस पूरी तरह से असफल है और कानून व्यवस्था कोई चीज नहीं है। आखिरकार कार्रवाई के नाम पर क्या किया जा रहा है?
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कुछ भी चिंता नहीं है। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होने पर अपराधियों का मनोबल लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती घटनाओं की संख्या को देखते हुए पुलिस उन मामलों की जांच करने के बजाय उस पर पर्दा डालने की कोशिश करती है ताकि अपराध की आंकड़ों को कम बताया जाये। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पुलिस के मुखिया केवल बैठक लेकर बेहतर पुलिसींग की बात करते है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है और प्रदेश की सरकार को प्रदेश के वर्तमान हालात व अपराध की घटनाओं पर समीक्षा करके कठोर कदम उठाना चाहिए।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...