ऐसे क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन भी होगा- समीक्षा के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना की लहर चलने लगी है। रायपुर में रोज 200 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। इसको देखते हुए अब फिर से रायपुर में कंटेनमेंट जोन बनाने कीबवायद शुरु हो गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की नए विस्फोट के बाद कम से कम रायपुर में कंटेनमेंट जोन का प्रतिबंध लौट आया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने ऐसे इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने को कहा है। जहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रभावित इलाकों को रोज सैनिटाइज करने को भी कहा गया है। अक्टूबर 2020 के बाद से शहर में कंटेनमेंट जोन नहीं बन रहे थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरोना रोकथाम के लिए बने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने कहा, ऐसे इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जहां कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर ऐसे इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने को भी कहा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आंकड़ों के आधार पर बताया, रायपुर शहर के अमलीडीह, न्यू राजेन्द्र नगर, समता कॉलोनी, रामकुन्ड, डंगनिया, डीडी नगर, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, टाटीबंध, कटोरा तालाब, हीरापुर तथा रायपुरा जैसे क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बताया गया, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।
तीन कोविड-19 अस्पतालों को तैयार रखने को कहा
कलेक्टर ने कोविड-19 के लिए विशेष रूप से बनाए गए तीनों अस्पतालों को तैयार रखने को कहा। कलेक्टर ने माना हॉस्पिटल, लालपुर हॉस्पिटल और आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल को कोरोना मरीजों के लिए यथा शीघ्र तैयार कर वहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालयों में कउव की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने कहा।
बाजारों में भी होगी कोरोना टेस्टिंग
कलेक्टर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में टेस्टिंग कराने को कहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर परसदा में चल रहे मैच के सभी प्रवेश द्वारों से दर्शकों को मास्क के बिना प्रवेश नहीं देने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चत करने को कहा कि मैच देख रहे दर्शक मास्क का उपयोग करें। उन्होंने कोरोना से रोकथाम के दिए दिशा-निदेर्शों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जुमार्ना लगाने के निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...