रायपुर, 21 जुलाई 2025/गरीब और विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों के लिए चिरायु योजना एक वरदान साबित हो रही है। खासकर जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा जैसे समुदाय, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, इस योजना से देश के बड़े निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज का लाभ उठा रहे हैं।
जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम सोनक्यारी की अंजली बाई, जो जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी, अब पूरी तरह स्वस्थ है। उसके पिता नान्हू राम मजदूरी कर परिवार पालते हैं और इतने महंगे इलाज की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। मनोरा सीएचसी में शुरुआती जांच के बाद चिरायु टीम ने अंजली की गंभीर स्थिति पहचानकर उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भेजा, जहाँ उसका सफल ऑपरेशन किया गया।
इसी तरह, पुरानीटोली निवासी सुदर्शन चौहान के पुत्र रितेश और कुनकुरी के ग्राम बेहराटोली की अंशिका यादव का भी चिरायु योजना के तहत सफल इलाज हुआ। अंशिका का चेन्नई स्थित अपोलो हॉस्पिटल में 14.50 लाख रुपये का हृदय ऑपरेशन शासन द्वारा नि:शुल्क करवाया गया।
चेन्नई के अपोलो चिल्ड्रन हॉस्पिटल में अन्वी बाई, अनंत नायक और कुमार नायक का भी जन्मजात हृदय रोग का इलाज हुआ। वहीं चीरबगीचा के नोवेल भगत और गर्वित सिंह का होंठ व तालू की विकृति का भी उपचार नि:शुल्क हुआ।
गौरतलब है कि चिरायु योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी और स्कूलों में बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाती है। 44 प्रकार की बीमारियों की पहचान कर उनका इलाज चिरायु योजना के तहत कराया जाता है, जिसमें आवश्यकता होने पर देश के नामी निजी अस्पतालों में इलाज भी शामिल है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...