उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या करने वाले गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज को लेकर चौंकाने वाले राज खुले हैं। एनआइए की जांच में पता चला है कि दोनों प्रतिदिन पाकिस्तान बात करते थे। अभी तक पाकिस्तान के 18 नंबरों को ट्रेस किया गया है, जिन पर उनकी लंबी बात होती थी। ये सभी नंबर पाकिस्तान के इस्लामिक संगठन दावत-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के हैं। यही नहीं, दावत-ए-इस्लामी से भारत के करीब तीन सौ लोग संपर्क में हैं।जांच से यह भी पता चला कि दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़े आतंकियों की उदयपुर जैसे हमले सिलसिलेवार करने की साजिश थी। अब एनआइए ने इस मामले में एटीएस तथा केंद्रीय एजेंसियों से भी मदद मांगी है।
एनआइए ने गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज द्वारा पाकिस्तान के लोगों से की गई बातचीत की काल डिटेल निकाली है। आइबी इनमें से ज्यादातर नंबरों को ट्रेस कर चुकी है। दावत-ए-इस्लामी के भारत में इतने बड़े नेटवर्क से केंद्रीय एजेंसी सकते में है। अब एनआइए उसके काम करने के पूरे माडल को खंगालने में जुटी है। यह भी पता लगा रही है कि संगठन को कहां से किस तरीके से फंडिंग होती है।
उल्लेखनीय है कि नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गौहर चिश्ती दरगाह थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती के साथ धार्मिक चैनल संचालित कर भड़काऊ वीडियो वायरल करता था। पुलिस सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर चुकी है और उसके मोबाइल डाटा की जांच की जा रही है।
25 राज्यों के लोग संपर्क में, अजमेर दरगाह का खादिम भी
एनआइए और आइबी की जांच में पता चला कि दावत-ए-इस्लामी के सदस्यों का संपर्क देश के 25 राज्यों के करीब तीन सौ लोगों से था। इनमें सर्वाधिक लोग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश और केरल प्रांत के हैैं। पाकिस्तान के जिन 18 नंबरों से देश के तीन सौ लोगों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ था, उनमें अजमेर दरगाह का खादिम गौहर चिश्ती भी शामिल है। वह 17 जून को भड़काऊ नारे लगाने के बाद से फरार है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...