रायपुर। पानी टंकियों की मरम्मत के कारण आठ दिसंबर को पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। शहर की 10 पानी टंकियों में मरम्मत का काम किया जाना है, जिसके कारण 8 दिसंबर की शाम को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
आपूर्ति प्रभावित होेने वाले स्थिनों में डंगनिया, श्यामनगर, गंज, गुढ़ियारी, ईदगाह भठा, खमतराई, भनपुरी, शंकरनगर, तेलीबांधा शामिल हैं। इस दौरान मठपुरैना स्लूस वॉल्व की जगह बदलने और वाल्व रिपेयरिंग का काम भी किया जाएगा जिसके कारण 8 दिसंबर को ही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 5 घंटे का शट डाउन रहेगा। इस दिन दिन सुबह जल आपूर्ति के बाद 80 एमएडी फिल्टर प्लांट भरने वाली स•ाी 10 पानी टंकियों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।










